Zenith Drugs IPO – जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड आईपीओ दवा कंपनी से रिलेटेड है जो की 19 फरवरी को ओपन होगा इस आईपीओ की कीमत ₹75 से ₹79 प्रति शेयर रखी गई है। जो भी निवेशक आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं वह 22 फरवरी तक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं।
आखिर कितने नए शेयर किए जाएंगे जारी (Zenith Drugs IPO)
जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड के ₹40.68 करोड रुपए के आईपीओ में 51.49 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। जो भी निवेशक इस कंपनी में निवेश करना चाहते हैं वो कंपनी के लिस्ट होने के बाद इस कंपनी में अपना पैसा निवेश कर सकते है मौजूदा निवेशकों के द्वारा ऑफर फॉर सेल पर शेयर नहीं बेचे जाएंगे।जेनिथ कंपनी के आईपीओ में 1 लॉट अप्लाई करने के लिए ₹1,26,400 का निवेश लगेगा कंपनी के शेयर्स का अलॉटमेंट 23 फरवरी 2024 को किया जाएगा इसके बाद कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2024 को लिस्ट किए जाएंगे।
आखिर क्या रहने वाली है लॉट साइज(Lot Size of Zenith Drugs IPO)
जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड आईपीओ में आप 1600 शेयरो के लिए बिड कर सकते हैं।इस आईपीओ में सभी निवेशको के लिए अलग-अलग हिस्सा आरक्षित है।इसमें 50 फीसदी शेयर इंस्टीटूशनल निवेशकों के लिए, 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशको के लिए और 15 फीसदी नॉन इंस्टीटूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

यह भी पढ़ें – जाने दंगल की छोटी बबीता महज 19 की उम्र में कैसे मर गई?
आखिर जानते हैं कंपनी का लाभ कितना है?
जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड का राजस्व सितंबर 30, 2023 तक 69.48 करोड रुपए था।लेकिन इस कंपनी को नेट प्रॉफिट 5.39 करोड रुपए का रहा। वितीय वर्ष 2022-23 मैं कंपनी के राजस्व में 24.85% और नेट प्रॉफिट में 64.7% की वृद्धि हुई है।
Zenith Drugs कंपनी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है। इसके प्रमोटर संदीप भारद्वाज, अजय सिंह दसुंदी और भूपेश सोनी है। यह कंपनी बहुत सारे उत्पाद बनाती है।जिसके पोर्टफोलियो में ORS पाउडर, तरल मौखिक, मलहम तरल, बाहरी और कैप्सूल शामिल है। यह कंपनी दूसरी और कंपनियों जैसे अजंता फार्मा बायोमेडिकल लैबोरेट्रीज, जेस्ट फार्मा आदि के लिए थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग भी करती है।
डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।
