Youtuber Jyoti Malhotra Case – भारत में रहकर पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने के आरोप में फंसी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गुरुवार को पेशी के दौरान अपने पिता से मुलाकात नहीं हो सकी। जब तक ज्योति के पिता अदालत पहुंचे उन्हें पता चला कि ज्योति को पहले ही कोर्ट में पेश किया जा चुका है और अब वापस भी जा चुकी है। उन्हें किसी ने पेशी का गलत समय बता दिया था।
सूत्रों के अनुसार, ज्योति के पिता हरीश ने मीडिया को बताते हुए कहा कि मुझे बताया गया था कि उसे दोपहर के समय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी वजह से मैं वहां गया लेकिन जब तक मैं वहां पहुंचा उससे पहले ही वह वहां से जा चुकी थी। किसी ने मुझे गलत समय बता दिया।
इस पेशी के दौरान ज्योति ने कोर्ट को बताया कि उसने अपने बचाव के लिए कोई प्राइवेट वकील नहीं किया है। यह सब सुनने के बाद कोर्ट ने डिफेंस लीगल एंड काउंसिल को उनकी कानूनी मदद करने का आदेश दिया है। कोर्ट में मौजूद जोगमनी शर्मा, दीपक और नितिन ने ज्योति के बचाव में दलीलें दी। वहीं दूसरी और सरकार की ओर से सरकारी वकील मनदीप बदक कोर्ट में पेश हुए।
Youtuber Jyoti Malhotra Case
गुरुवार को हिसार की एक अदालत ने ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत को चार दिन के लिए बढ़ा दिया था। जिसकी जानकारी पुलिस प्रवक्ता के द्वारा दी गई थी। पाकिस्तान के लिए जासूसी के संदेह पर गिरफ्तार हुई ज्योति को 5 दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। ज्योति उन 12 लोगों में शामिल है जिन्हें पिछले 2 सप्ताह में जासूसी के संदेह पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें – ट्रंप ने एप्पल के सीईओ को दी टैरिफ की धमकी, आईफोन भारत में नहीं अमेरिका में बनाइए है
हरियाणा के हिसार के रहने वाली ज्योति मल्होत्रा का यूट्यूब पर एक चैनल है जिसका नाम “ट्रैवल विद जो” है। पिछले वीक न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। हिसार पुलिस ने बुधवार को बताया कि अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जिसे यह पता चल सके की ज्योति के पास किसी सैन्य या रक्षा संबंधी जानकारी तक पहुंच थी। लेकिन वह निश्चित रूप से कुछ लोगों के संपर्क में थी और वह यह भी जानती थी कि वह लोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंट है।
