आज के जमाने में 90 साल से अधिक जीना अपने आप में ही बड़ी बात है. ऐसे में अगर कोई 100 वर्षों से भी अधिक जिए तो वह विश्व भर में एक चर्चा का विषय बन जाता है, और ऐसी ही बातों का रिकॉर्ड रखता है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स. अभी तक दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान के रूप में तोमिको इतुका का नाम दर्ज था. वह जापान की रहने वाली थी और 117 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है.
तोमिको इतुका जापान की रहने वाली थी
पश्चिमी जापान के आशिया शहर में इतुका का जन्म 23 में 1908 में हुआ था. इतुका की शादी मात्र 20 साल की उम्र में ही हो गई थी, परंतु इतुका के पति का निधन 1979 में ही हो गया था. इतुका के तीन भाई बहन हैं जिसमें वह सबसे बड़ी थी. जापान में इतुका का एक बड़ा परिवार है, उनके चार बच्चे हैं और पांच पोते पोतिया है.
तोमिको इतुका को पहाड़ चढ़ना पसंद था
परिवार ने दिए की इंटरव्यू में बताया था कि इतुका 80 साल की उम्र में पहाड़ पर चढ़ जाती थी. 100 साल की उम्र तक तो उन्हें चलने के लिए कभी छड़ी तक की जरूरत नहीं पड़ी. अपने जमाने में वह वॉलीबॉल की एक अच्छी प्लेयर रही है. उन्हें लंबी-लंबी हाइकिंग करना पसंद था और पहाड़ी वाले मंदिर पर वह अक्सर जाया करती थी.
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
4 जनवरी 2025 को जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इतुका की मृत्यु की जानकारी दी. उनकी मृत्यु जापान के एक नर्सिंग होम में हुई है तथा मृत्यु का कारण उम्र की अधिकता बताया गया है. इतुका के शहर आशिया की मेयर ने भी उनकी मृत्यु पर दुख जाहिर किया है. मेयर ने कहा कि इतुका का जीवन उम्मीद और हिम्मत देने वाला है, उन्होंने विश्व युद्ध, महामारी के साथ, बदलती दुनिया को देखा था.
क्या कहता है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
स्पेन की मारिया ब्रानयास का 117 साल की उम्र में निधन होने के बाद, सितंबर 2024 में इतुका का विश्व की सबसे उम्रदराज महिला के रूप में नाम दर्ज हुआ था. इतुका की मृत्यु के बाद ब्राजील की कैनाबारो लुकास अब विश्व की सबसे उम्रदराज महिला है जिनकी उम्र पूरे 116 वर्ष है. कैनाबारो लुकास इतुका से 16 दिन छोटी है.
