DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: आखिर कौन है तहव्वुर राणा, कैसे बना भारत का दुश्मन – आज NIA करेगी पूछताछ
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » आखिर कौन है तहव्वुर राणा, कैसे बना भारत का दुश्मन – आज NIA करेगी पूछताछ
देश

आखिर कौन है तहव्वुर राणा, कैसे बना भारत का दुश्मन – आज NIA करेगी पूछताछ

Lokesh Jangid
Last updated: April 11, 2025 3:03 pm
Lokesh Jangid
Share
8 Min Read
Who is Tahawwur Rana
Who is Tahawwur Rana
SHARE

Who is Tahawwur Rana? – हाल ही में तहव्वुर राणा का नाम आप सभी ने न्यूज़ में सुना होगा आखिर कौन है ये तहव्वुर राणा? जिसे अमेरिका से प्रत्यर्पण करके भारत लाया जा रहा है। आप सभी को मुंबई का 26/11 हमला तो याद ही होगा उसी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा भी हैं। मुंबई के इस हमले से पूरा देश झकझोर कर रख दिया था। लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर मुंबई में भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाकर हमला किया था। मुंबई के इस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज हम जानेंगे आखिर कौन है ये तहव्वुर राणा, जिसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है।

Contents
  • कौन है भारत का दुश्मन तहव्वुर राणा? (Who is Tahawwur Rana?)
    • तहव्वुर राणा ने कैसे की हेडली की मदद?
    • 26/11 हमले की चार्जशीट 2011 में पेश हुई
    • राणा को अमेरिका ने 2009 में गिरफ्तार किया
    • भारत को राणा के प्रत्यपर्ण के लिए कैसे मिली मंजूरी?
    • ट्रंप ने राणा के प्रत्यपर्ण का किया ऐलान
    • राणा ने फिर से दायर की अपील

कौन है भारत का दुश्मन तहव्वुर राणा? (Who is Tahawwur Rana?)

तहव्वुर राणा जिसका पूरा नाम तहव्वुर हुसैन राणा है।राणा मूलतः पाकिस्तान का रहने वाला है लेकिन उसके पास कनाडा की नागरिकता है।तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान के चिचावतनी पंजाब में 12 फरवरी 1961 को हुआ था।जिसके बाद राणा ने पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करी और पाकिस्तानी सेना में बतौर डॉक्टर भी काम किया है।इसके कुछ समय बाद राणा पाकिस्तान से अमेरिका के शिकागो शहर में शिफ्ट हो गया।तहव्वुर राणा ने शिकागो में रहते हुए इमिग्रेशन सर्विसेज का बिजनेस चालू किया और इसके साथ ही कनाडा की नागरिकता प्राप्त कर ली।

तहव्वुर राणा को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का काफी करीबी बताया जाता है। हेडली और राणा ने स्कूल की पढ़ाई साथ की है और वह बचपन के समय से दोस्त रहे है।डेविड हेडली ही मुंबई के 26/11 हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इसके बाद हेडली ने खुद यह बात मानी कि वह लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था।

तहव्वुर राणा ने कैसे की हेडली की मदद?

तहव्वुर राणा ने डेविड हेडली की मुंबई में टारगेट्स को रेकी करने में मदद की है। राणा ने अपनी इमीग्रेशन फर्म के जरिए हेडली को भारत का बिजनेस वीजा दिलवाया और उसके बाद हेडली ने भारत में रहकर हमले की योजना बनाई। जिस समय डेविड कोलमैन हेडली मुंबई आया था तब उसने ताज होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, नरीमन हाउस जैसे जगहों की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। इसके बारे में सारी जानकारी तहव्वुर राणा को भी थी। डेविड हेडली इमीग्रेशन लॉ सेंटर के नाम से जाने जाने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बनकर आया था जिसके तहत उसने भारत के विभिन्न हिस्सों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, पुष्कर और गोवा की यात्रा की। कुछ समय बाद ठीक इसी तरह तहव्वुर राणा ने भी भारत देश के विभिन्न भागों में यात्रा की। 

तहव्वुर राणा ने हाफिज सईद अब्दुल रहमान, जाकिर उर रहमान लखवी, मेजर इकबाल साजिद मीर की 26/11 आतंकी हमलों में मदद की थी। अब्दुल रहमान और इलियास कश्मीरी के निर्देशों पर भारत के विभिन्न भाग जैसे चबाड़ हाउस और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज दिल्ली में हमले की तैयारी की थी।अमेरिका की अदालत में पेश जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि राणा 11 नवंबर से 21 नवंबर 2008 तक पवई में रेनेसां होटल में ठहरा था। उसके भारत छोड़ने के महज 5 दिन बाद ही 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमलों से दहल उठा था।

26/11 हमले की चार्जशीट 2011 में पेश हुई

भारत के मुंबई में 26/11 हमले में तहव्वुर राणा के शामिल होने की संलिप्तता के आधार पर उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की मांग की थी। NIA ने साल 2011 में राणा और डेविड को मिलाकर कुल नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।भारत और अमेरिका की 1997 से प्रत्यपर्ण संधि के आधार पर भारत ने तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मांगा।

राणा को अमेरिका ने 2009 में गिरफ्तार किया

तहव्वुर राणा को अमेरिका की एफबीआई ने अक्टूबर 2009 में शिकागो से गिरफ्तार किया था। इसके बाद साल 2011 में अमेरिका की जिला अदालत ने राणा की लश्कर ए तैयबा को समर्थन देने और डेनमार्क में एक अखबार पर हमले की साजिश के लिए दोषी करार दिया था।लेकिन अदालत ने राणा को मुंबई हमले में संलिप्तता से बरी कर दिया था। उसे अमेरिका की कोर्ट ने 14 साल की सजा सुनाई लेकिन कोरोना के चलते उसकी सजा जल्दी पूरी हो गई। भारत ने राणा के प्रत्यपर्ण के लिए जून 2020 में रिक्वेस्ट की, जिसके बाद उसे लॉस एंजेलिस से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें – Masoom Sharma Net Worth – ₹50 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक है मासूम शर्मा

भारत को राणा के प्रत्यपर्ण के लिए कैसे मिली मंजूरी?

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट की मजिस्ट्रेट जैकलिन चूलजियन ने भारत के द्वारा पेश किए गए सबूत देखने के बाद 48 पन्नों के आदेश में 16 मई 2023 को प्रत्यपर्ण को मंजूर कर दिया। इसके बाद तहव्वुर राणा की तरफ से अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में अंतिम अपील दायर की गई, जिसे 21 जनवरी 2025 को खारिज कर दिया गया। 

Tahawwur Rana

ट्रंप ने राणा के प्रत्यपर्ण का किया ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 फरवरी 2025 को विजिट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तहव्वुर राणा के प्रत्यपर्ण का ऐलान किया।ट्रंप ने कहा कि हम भारत को मुंबई के 26/11 हमले के आरोपी को सौंप रहे है।जिसकी औपचारिक घोषणा अमेरिका के विदेशी विभाग के सचिव द्वारा 11 फरवरी 2025 को की गई थी।

राणा ने फिर से दायर की अपील

डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद राणा ने मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट में इमरजेंसी स्टे की अपील दायर की।इस अपील में उसने बताया कि उसे भारत में जान का खतरा है।जिसे 6 मार्च 2025 को जस्टिस एलेना कागन ने खारिज कर दिया।राणा ने इसके बाद चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के सामने एक और नई याचिका लगा दी लेकिन इसे भी अप्रैल 2025 में खारिज कर दिया गया जिससे प्रत्यपर्ण का रास्ता साफ हो गया।

9 अप्रैल 2025 को राणा को अमेरिका ने भारत को सौंप दिया। मुंबई के 26/11 हमले के आरोपी राणा को विशेष विमान के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। पालम एयरपोर्ट पर राणा को गिरफ्तार कर NIA कोर्ट में पेश करेगी। आतंकवादी राणा को जज चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में पेश किया जाएगा।NIA की तरफ से दयान कृष्णन और राणा की तरफ से पीयूष सचदेवा पटियाला हाउस कोर्ट में केस लड़ेंगे।

Rajasthan BJP Manifesto – भाजपा देगी 12वीं पास को स्कूटी, PG तक शिक्षा फ्री, बेटी के जन्म पर 2 लाख
सितंबर तक भी अधूरा झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड का काम, सरकार करेगी दो चरणों में उद्घाटन
राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने पर राघव चड्डा भड़के, बोले- ‘आवाज बंद करवाने की कोशिश, लेकिन हारा नहीं’
पाकिस्तान के “भाईजान” की भारत वाली दुकान अब होगी बंद, संकट में घिरे तुर्की और अज़रबैजान
आसिम मुनीर की सेना काबू से बाहर, सीजफायर तोड़ने पर पाकिस्तान सरकार ने दी सफाई
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Masoom Sharma Biography Masoom Sharma Net Worth – ₹50 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक है मासूम शर्मा
Next Article Mahindra Bolero Offer 2025 कंपनी 7 सीटर कार पर दे रही ₹1 लाख की छूट, स्टॉक खत्म होने तक उठा ले वरना नहीं मिलेगा…

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

Sanjay Singh Blasts Raghav Chadha Missing in AAP Crisis
देश

राघव चड्ढा के वीडियो पर संजय सिंह भड़के, बोले- ‘बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा, आप पार्टी के कठिन समय में नहीं दिखे’

April 3, 2026
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
देश

मेरठ में हुई एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, सहम गया पूरा शहर

January 10, 2025
तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़
देश

तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत और अन्य कई घायल

January 9, 2025
Gas Pipeline Rules 2026
देश

Gas Pipeline Rules 2026 – PNG पाइपलाइन के पास घर? 3 महीने में कनेक्शन लो वरना LPG बंद!

March 25, 2026
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?