उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म लेने वाले ध्रुव बचपन से ही क्रिकेट खेलना चाहते थे और उनके पिता नेम सिंह जो कि कारगिल युद्ध में देश की सेवा कर रहे थे। उनके पिता नहीं चाहते थे कि ध्रुव क्रिकेटर बने लेकिन बेटे ने पिता के इरादों के खिलाफ जाकर क्रिकेटर बनना तय किया और आज इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में सातवें नंबर में बल्लेबाजी करने उतरे Dhruv Jurel ने भारत की पहली पारी में 90 रन बनाए। इससे पहले भी उन्होंने राजकोट में 46 रन की शानदार पारी खेली थी जिसके चलते ध्रुव ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।
Who is Dhruv Jurel? (कौन है ध्रुव जुरेल?)
23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव ने रांची टेस्ट में चार छक्के और छह चौक की मदद से इंग्लिश गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। सूत्रों के अनुसार, डेब्यू सीरीज में ध्रुव के दमदार प्रदर्शन मैनेजमेंट खुश है। सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि 7 से 11 मार्च को धर्मशाला टेस्ट में उन्हें मौका दिया जा सकता है।
पिता की इच्छा के खिलाफ क्रिकेट खेलना शुरू किया
23 वर्षीय खिलाड़ी ध्रुव के पिता नहीं चाहते थे कि वह क्रिकेटर बने। वह बेटे को आर्मी में समर्पित करना चाहते थे दरअसल ध्रुव के पिता नेम सिंह सेना में थे जिन्होंने युद्ध में भाग लिया था। 2001 में जन्म लेने वाले ध्रुव बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनके पिता इस बात से डरते थे।

आर्मी स्कूल में पढ़ते हुए ध्रुव ने तैराकी कैंप में जाना शुरू किया लेकिन उन्हें स्विमिंग से ज्यादा क्रिकेट के अंदर रुचि थी। जब स्कूल में स्विमिंग की क्लास चलती थी तो ध्रुव क्रिकेट खेला करते थे और उन्होंने अंत में जाकर स्विमिंग से अपना नाम हटवा कर क्रिकेट में लिखवा दिया। जब ध्रुव के पिता को इस बात का पता चला तो वह काफी गुस्सा हो गए लेकिन बाद में मान गए। ध्रुव के पिता ने बेटे के लिए बैट खरीदने के लिए दोस्तो से ₹800 कर्ज लिया था।
पूरा पढ़ें – जयपुर के अजमेर रोड पर चल रहा ये फर्जी बैंक, 1 मिनट की बना देते है क्रेडिट कार्ड, स्टॉफ में लड़कियां भी शामिल
अंडर-19 एशिया कप जिताया
ध्रुव उत्तर प्रदेश के लिए अंडर 14 और अंडर 16 क्रिकेट खेला है। इसके बाद 2020 में विश्व कप के लिए उन्हें भारत की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया। उन्हें इसमें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया। उनकी टीम अंडर-19 में विश्वकप के फाइनल में बांग्लादेश से हार गई लेकिन ध्रुव ने अपनी कप्तानी में अंडर-19 में विश्व कप जीता है। ध्रुव ने अपने करियर की शुरुआत गेंदबाजी से की लेकिन वह कुछ खास नहीं थी इसलिए उन्होंने विकेट कीपिंग में हाथ आजमाया और इस रोल में उन्होंने सबको प्रभावित किया। फिर वह मिडिल क्रिकेटर होने के साथ विकेटकीपर भी बन गए।

आईपीएल 2023 में चर्चा का विषय बने थे ध्रुव जुरेल
ध्रुव ने अभी तक 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 790 रन बनाए हैं इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। ध्रुव का उच्चतम स्कोर 249 रन है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव को 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन उन्हें अपना पहला आईपीएल 2023 में खेलने को मिला।
आईपीएल में ध्रुव ने 5 अप्रैल 2023 को पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ध्रुव ने अब तक 13 आईपीएल मैच खेले हैं और 152 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 के लिए भी राजस्थान ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को रिटेन किया है।
धोनी को मानते हैं अपना आदर्श
ध्रुव भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम की कप्तानी करना चाहते हैं। विकेट के पीछे बहुत ही चतुराई से विपक्षी बल्लेबाजों को फसाने में उन्हें महारत हासिल है। बेटिंग में वह एबी डीविलियर्स को अपना आदर्श मानते हैं। इस आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद उनके पास देश को अपने आप को साबित करने का मौका है। रोहित और विराट दिग्गज बल्लेबाजों की देखरेख में 22 साल के ध्रुव के पास प्रतिभा निखारने का मौका है।
