US IRAN WAR – मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य कमांडर ने खुलासा किया कि US फौज ने ईरान में अब तक करीब 2,000 ठिकानों पर हमला कर दिया है। ये इस इलाके में एक पीढ़ी की सबसे बड़ी सैन्य ताकत दिखाने वाला ऑपरेशन है।
अमेरिका के एडमिरल ब्रैड कूपर ने दिया बड़ा बयान
एडमिरल ब्रैड कूपर ने वीडियो संदेश में कहा, “हमने 2,000 से ज्यादा हथियारों से लगभग 2,000 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ईरान की हवाई ढाल को हमने बुरी तरह तोड़ा है। सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, लॉन्चर और ड्रोन तबाह कर दिए।”
उन्होंने आगे बताया, “हमने 17 ईरानी जहाज डुबो दिए, जिसमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। अब अरब सागर, होर्मुज स्ट्रेट या ओमान की खाड़ी में एक भी ईरानी जहाज नहीं तैर रहा।”
कूपर ने कहा कि पहले 24 घंटों में ये हमले 2003 के इराक युद्ध के पहले दिन से दोगुने बड़े थे। और US अब भी ईरान पर 24 घंटे हमले जारी रखे हुए है।
ईरान की तरफ से जवाब में 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज्यादा ड्रोन US बेस, इजरायल और सहयोगी अरब देशों पर दागे गए हैं।
