Two Villains Entered Pink City School in Jaipur with Guns – जयपुर के प्राइवेट स्कूल में बदमाशों के द्वारा सचिव पर बंदूक तानने का मामला सामने आया है। बदमाशों के द्वारा सचिव की कनपटी पर बंदूक रखकर उन्हें धमकाया गया है। बदमाशों ने धमकी देकर कहा कि बच्चों की मार्कशीट दे अभी और बाकी बची स्कूल की फीस मत मांगना। इसके बाद हंगामा होने पर टीचर्स और बच्चों ने मिलकर के बदमाशों को सांगानेर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के द्वारा बदमाशों से पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सांगानेर निवासी सियाराम शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है वह पिंक सिटी स्कूल समिति के सचिव हैं। वह इंद्रपुरी इलाके में पिंक सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलाते हैं जिसमें रविवार को 12वीं क्लास के बच्चों का फेयरवेल पार्टी का प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम के बीच करीब 2 बजे स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने कहा, कि परिजन आपको रिसेप्शन पर बुला रहे हैं मिलने जाने पर दो व्यक्ति वहां खड़े मिले।

स्कूल समिति के सचिव से ऑफिस में बैठकर बातचीत के दौरान एक ने अपना नाम सीताराम मीणा उर्फ भाया और दूसरे ने दो बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछा। इसके बाद परिजनों ने सचिव से मार्कशीट दिखाने की बात कही तो सचिव ने प्रोग्राम चालू होने की बात कह कर अगले दिन आने को कहा। इसी बात पर सीताराम मीणा उर्फ भाया को गुस्सा आ गया, जेब से बंदूक निकाल ली और सचिव सियाराम शर्मा की कनपटी पर लगाकर मार्कशीट तो अभी दिखानी पड़ेगी और बच्चों की बाकी फीस मत मांगना कहकर धमकी दे डाली।
पूरा पढ़ें – रेप पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, परिवार चाहता पूरे थाने पर हो करवाई, मुख्यमंत्री मिलने पहुंचे
तभी अचानक ऑफिस में किसी और के आने पर पीछे देखते समय सचिव सियाराम ने बदमाशों से बंदूक छीन ली। इसके बाद हंगामा होने पर टीचर्स और स्टूडेंट ने बदमाशों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सांगानेर पुलिस थाना की पुलिस ने बदमाशों को राउंडअप कर उनसे अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस जब्त किए हैं।
