एक तरफ दुनिया भर में बढ़ते पॉल्यूशन और पेट्रोल की कीमतों के चलते हर कोई परेशान है। इसके लिए लोग या तो इलेक्ट्रिक या फिर सीएनजी वाहनों की ओर अपना रख कर रहे हैं। यदि हम भारत की बात करें तो यहां पर पॉल्यूशन वैसे ही ज्यादा है इसके लिए भारतीय बाजार में जल्द ही सीएनजी स्कूटर लांच होने वाला है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस TVS Jupiter CNG स्कूटर की माइलेज 226 किलोमीटर होगी।जो कि रोजमर्रा की जिंदगी में कम बजट में लोगों को राहत देने वाला होगा।
आखिर क्या है TVS JUPITER CNG के एडवांस्ड फीचर्स?
यदि हम टीवीएस की तरफ से आने वाले TVS Jupiter CNG स्कूटर की बात कर तो इसमें आपको कंपनी के द्वारा डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी लाइट, एलईडी इंडिकेटर, फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जैसे एडवांस फीचर देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें – इस SUV को क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, बैठते ही मिलेगा Z+ सिक्योरिटी वाला फील
TVS Jupiter CNG का परफॉर्मेंस
टीवीएस जूपिटर का सीएनजी स्कूटर न सिर्फ एडवांस फीचर और स्मार्ट लुक के मामले में आगे हैं बल्कि इसमें आपको पावरफुल परफॉर्मेंस और माइलेज भी देखने को मिलेगा। यह 124.8CC के BS6 सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है।जो 7.2 HP की पावर और 9.5Nm का टॉर्क प्रदान करता है।इसमें आपको 1.4 KG CNG सिलेंडर दिया गया है जो कि 226 किलोमीटर की माइलेज देने में सक्षम है।

जानें क्या होगी TVS Jupiter CNG की कीमत?
यदि आप भी TVS Jupiter CNG को खरीदने की योजना बना रहे है तो आपके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इस स्कूटर को खरीदने के लिए आपको कुछ महीने का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि यह स्कूटर अभी लॉन्च नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार टीवीएस जूपिटर का सीएनजी स्कूटर इस साल 2025 के अंत तक देखने को मिलेगा। जिसकी एक्स शोरूम कीमत ₹95,000 से 1 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
