TRP Report – टीवी पर मनोरंजन के लिए देखे जाने वाले कई सीरियल आते हैं। इन सभी टीवी सीरियल्स की पापुलैरिटी अलग-अलग होती है। इसमें से कौन सा सीरियल अच्छा कर रहा है कौन सा नहीं, इसकी जानकारी हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट के जरिए निकाली जाती है। इस हफ्ते की रिपोर्ट के अनुसार स्टार प्लस के शो अनुपमा और झनक को बड़ा झटका लगा है।
लंबे समय से नंबर वन पर बना रहने वाला यह शो अब नंबर तीन पर आ गया है। आईए जानते हैं टीआरपी रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल कौन-कौनसे हैं।
TRP के अनुसार टॉप 5 टीवी सीरियल्स के नाम
उड़ने की आशा
उड़ने की आशा सीरियल का फर्स्ट एपिसोड 12 मार्च 2024 को आया था। स्टार प्लस का यह सीरियल इस हफ्ते भी नंबर वन पर कायम है वैसे पिछले हफ्ते भी यह नंबर वन पर था। उड़ने की आशा सीरियल की इस हफ्ते की टीआरपी 2.4 रिकॉर्ड की गई है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का फर्स्ट एपिसोड 12 जनवरी 2009 को टेलीकास्ट किया गया था। स्टार प्लस का यह सीरियल पिछले हफ्ते की तरह ही नंबर 2 पर आता है।इसकी टीआरपी 2.4 रिकॉर्ड की गई है।
अनुपमा
स्टार प्लस के शो अनुपमा की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को की गई थी। इस टीवी सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। अनुपमा सीरियल लंबे समय तक नंबर वन पर था पिछले हफ्ते ही टीआरपी लिस्ट में अनुपमा नंबर दो पर था और इस हफ्ते नंबर 3 पर आ गया है। इसकी टीआरपी 2.3 रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें – C ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस, बन बैठी प्रोडक्शन हाउस की मालकिन, जानिए क्या है नेटवर्थ?
गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में सीरियल की शुरुआत 5 अक्टूबर 2020 को की गई। स्टार प्लस का यह शो फिलहाल नंबर चार पर है इस सीरियल की टीआरपी 2.2 रिकॉर्ड की गई है।
एडवोकेट अंजलि अवस्थी
एडवोकेट अंजलि अवस्थी टीवी सीरियल की शुरुआत 8 अक्टूबर 2024 को की गई।स्टार प्लस का यह सीरियल पांचवें पायदान पर है इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी 2.2 रिकॉर्ड की गई है।
टीआरपी के टॉप 10 में शामिल ये सीरियल्स
स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो रहे झनक की बात करें तो उसे सबसे तगड़ा झटका लगा है। नंबर दो पर रहने वाला यह टीवी सीरियल टॉप 5 से बाहर हो गया है। स्टार प्लस का यह टीवी सीरियल 1.9 टीआरपी के साथ छठवें नंबर पर, 1.8 की टीआरपी के साथ कलर्स का टीवी सीरियल मंगल लक्ष्मी सातवें पायदान पर है। वही 1.7 टीआरपी के साथ परिणीति आठवें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा नौवें नंबर पर है। वही 1.5 की टीआरपी के साथ टीवी सीरियल शिव शक्ति तप त्याग तांडव दसवें नंबर पर है।
