Toyota Fortuner Petrol Manual Variant Discontinued – भारत में टोयोटा कंपनी का पोर्टफोलियो हमेशा से ही लग्जरी कारों से सजा हुआ है। इसमें भारतीय लोगों की सबसे पहली पसंद टोयोटा की फॉर्च्यूनर SUV है। जो कई सालों से भारतीय लोगों के दिल पर राज कर रही है। टोयोटा ने अपनी फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4×4 ऑटोमेटिक वेरिएंट को 2025 में पेश करके अपने लाइन अप को अपडेट किया है। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार अब टोयोटा ने अप्रैल 2025 से फॉर्च्यूनर पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट को बंद कर दिया है।
Toyota Fortuner Petrol Manual Variant Discontinued
पहले कंपनी के द्वारा टोयोटा फॉर्च्यूनर को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता था।कंपनी के द्वारा कुछ ही वेरिएंट में मैन्युअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जाता था। अब अप्रैल 2025 से फॉर्च्यूनर के पेट्रोल वेरिएंट में केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ही मिलेगा।
यदि हम टोयोटा फॉर्च्यूनर के पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह ₹33.78 लाख रुपए थी।इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल के ऑटोमेटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹35.37 लाख रुपए थी। कंपनी के इन दोनों मॉडल्स के बीच ₹1.59 लाख रुपए का अंतर था।
यह भी पढ़ें – Ola के 100 से ज्यादा शोरूम बंद, 200 ईवी हुई जब्त, वजह हैरान कर देगी
क्या है टोयोटा फॉर्च्यूनर के फीचर्स? (Toyota Fortuner Legender)
टोयोटा फॉर्च्यूनर GR-S लेजेंडर पर बेस्ड मॉडल है। इसमें फॉर्च्यूनर के रेगुलर मॉडल से अधिक फीचर्स दिए गए है। इस एसयूवी में हमें GR की बैजिंग देखने को मिलती है इसके अलावा नए एयर डैम, फ्रंट एंड पर नए फॉग लैंप क्लस्टर के साथ नए डिजाइन के बंपर देखने को मिलते हैं। यह GR की बैजिंग हमें एसयूवी की फ्रंट ग्रिल, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्पीडोमीटर, स्टार्ट/स्टॉप बटन पर देखने को मिलती है। इसके डार्क फिनिश के साथ डुएल टोन एलॉय व्हील्स लेजेंडर जैसे ही दिखते हैं।
फॉर्च्यूनर GR-S के टॉप एंड वेरिएंट में सस्पेंशन सेटअप को रीट्यून किया गया है। इसके अलावा कार में हमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 210bhp की पावर और 510nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट्स वेरिएंट को फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है।
फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट्स की स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में जेस्चर कंट्रोल वाले टेल गेट, 8 इंच की टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, JBL ऑडियो सिस्टम, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, 7 एयरबैग्स, कनेक्टेड कार टेक और डुएल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
