Top 5 Best Cars with 30 kilometer Mileage in 2025 – भारत के अंदर हमेशा से ही लोगों के बीच कम फ्यूल खर्च करने वाली कारों की डिमांड रही है। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसे में लोगों के लिए अच्छा माइलेज देने वाली कारें एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। भारत के बाजार में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो 30 किलोमीटर तक का माइलेज उपलब्ध करवाती है। सूत्रों के अनुसार Gaadiwaadi में छपी खबर के अनुसार, मार्केट में 5 ऐसी फ्यूल एफिशिएंट कारें है जिनके बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे।
Top 5 Best Cars With 30 Kilometer Mileage in 2025
मारुति स्विफ्ट डिजायर
मारुति सुजुकी की तरफ से आने वाली Swift Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। यह कार भी अच्छा माइलेज देने वाली कारों में शानदार ऑप्शन है। मारुति की स्विफ्ट डिजायर में हमें 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर नेचुरल पेट्रोल इंजन दिया गया। जो 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करता है। भारत में मारुति की स्विफ्ट डिजायर कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹6.84 लाख से लेकर ₹10.19 लाख तक जाती है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी की तरफ से बेहतर माइलेज देने वाली लिस्ट में सेलेरियो का नाम भी शामिल है। मारुति की ये कार 1.0 लीटर के तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कंपनी के द्वारा इसका माइलेज 26 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया जाता है। भारत में मारुति सुजुकी सेलेरियो की एक्स शोरूम कीमत ₹5.64 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल ₹7.37 लाख तक जाती है।
होंडा सिटी eHEV
इस लिस्ट में मारुति के अलावा होंडा की अपनी पॉपुलर सेडान कार होंडा सिटी eHEV शामिल है जिसका कंपनी के द्वारा 27.26 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा किया गया। होंडा की ये कार 1.5 लीटर के चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। भारत के बाजार में होंडा सिटी eHEV की एक्स शोरूम कीमत ₹20.75 लाख रुपए है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक कार मारुति स्विफ्ट भी है जिसका कंपनी के द्वारा 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज होने का दावा किया गया है। मारुति स्विफ्ट में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है। मारुति स्विफ्ट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹6.49 लाख से ₹9.64 रुपए तक रखी गई है।
यह भी पढ़ें – Kia की EV कार ने रियल रेंज टेस्ट में जीता दिल, भरोसेमंद नकली ये इलेक्ट्रिक कार
टोयोटा हायराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा
भारत में टोयोटा की हायराइडर और मारुति की ग्रैंड विटारा को भी बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। यदि हम दोनों कारों के माइलेज की बात करें तो यह तकरीबन 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है। भारत में दोनों ही SUV 1.5 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मारुति की ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत ₹16.99 लाख रुपए और टोयोटा हाय राइडर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹16.81 लाख रुपए है।
