Tiger Logistics India – आज 17 फरवरी 2024 छुट्टी के दिन सबसे बड़ी खबर आ रही है कि टाइगर लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने अपनी कंपनी के शेयरों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है। इस स्टॉक स्लिप्ट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।
टाइगर लॉजिस्टिक्स इंडिया की कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1 महीने से लगातार 100% से अधिक तेजी आई है।
आखिर किस दिन है रिकॉर्ड डेट
17 फरवरी 2024 को दी गई जानकारी में कहा गया है कि ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा इस स्टॉक के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू एक रुपए पर हो जाएगी कंपनी ने स्टॉक स्लिप्ट के लिए 4 मार्च 2014 की तारीख रिकॉर्ड निर्धारित की है।
Tiger Logistics India को लेकर कई साल के बाद खबर आई 2021 में कंपनी ने ₹1 का अंतरिम डिविडेंड दिया था उससे पहले 2015 में कंपनी ने 2 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिया था।
Tiger Logistics India कंपनी के बारे में जानकारी
Tiger Logistics India कंपनी की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस कंपनी के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मल्होत्रा है। यह कंपनी लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइड कराती है। साल 2013 में 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच कंपनी का आईपीओ लॉन्च के लिए खोला गया था इसके बाद कंपनी 12 सितंबर 2013 को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी। आज कंपनी का मार्केट कैपिटल 855 करोड़ का है वही कंपनी का PE RATIO 54 है। Tiger Logistics India ने पिछले 11 सालों में 2800 परसेंट का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
यह भी पढ़ें – Zenith Drugs IPO – 19 फरवरी को खुलेगा इस दवा कंपनी का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड
आखिर शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन करेगी कंपनी
शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 809.35 पर थी पिछले एक महीने के अंदर कंपनी हमें बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला इस दौरान कंपनी के शेयर में मात्र 2 प्रतिशत की तेजी आई लेकिन पिछले 6 महीने से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाली निवेशकों को अब तक 122 परसेंट का रिटर्न मिल चुका है। इस कंपनी का 52 वीक हाई ₹870 रुपए और 52 वीक लो ₹335 रुपए हैं कंपनी का मार्केट कैप 855.69 करोड रुपए का है।
