बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सुसाइड की कोशिश की थी और अब वह ICU में भर्ती हैं। इस पूरे मामले पर अब ‘द 50’ फेम सिद्धार्थ भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया है।”7 मार्च को अनुराग डोभाल ने लाइव चैट के दौरान सुसाइड की कोशिश की थी। इसके बाद से वह ICU में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया, लेकिन अब सिद्धार्थ भारद्वाज ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
सिद्धार्थ ने क्या कहा?
सिद्धार्थ ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘परेशानियां हर किसी की जिंदगी में होती हैं, लेकिन निजी परेशानियों की वजह से लापरवाही वाला व्यवहार करना ठीक नहीं है।’ उन्होंने अनुराग के 150 की स्पीड में गाड़ी चलाने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी मुसीबत के चक्कर में गाड़ी 150 की स्पीड पर चला रहा हूं और किसी के परिवार के किसी आदमी को मार दूंगा। क्या आप मेरे डिप्रेशन में होने की बात को सही समझेंगे? आप मुझे संवेदनशीलता दिखाओगे? नहीं दिखाओगे।’
बात करने की जरूरत पर जोर
सिद्धार्थ ने आगे कहा कि अमेरिका जैसे देशों में डिप्रेशन का लेवल भारत से ज्यादा है, लेकिन वहां इससे निपटने का तरीका अलग है। वहां लोग थेरेपी लेते हैं, मेडिकल मदद लेते हैं, परिवार और दोस्तों से बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर बात करना और मदद लेना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें – अदा शर्मा क्यों नहीं ‘The Kerala Story 2’ में? एक्ट्रेस ने खोला राज
अनुराग पर भड़के सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने सख्त लहजे में कहा, ‘अगर मैं किसी पर तरस दिखाऊंगा तो इस स्थिति में मैं उसके 7 मिलियन फॉलोअर्स को भी कमजोर कर रहा हूं। ये बता दें कि उसकी मेंटल हेल्थ ही सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन आप 150 की स्पीड में गाड़ी चला रहे हो वो भी यूट्यूब लाइव करते हुए? अपनी मेंटल हेल्थ के चक्कर में आप किसी की फिजिकल हेल्थ खत्म कर दोगे।’
पिता ने संपत्ति से किया बेदखल
इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को अनुराग के पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है। एक लोकल अखबार में छपे विज्ञापन में उनके पिता ने लिखा है, ‘मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल व पुत्रवधू ऋतिका चौहान डोभाल को अपनी समस्त चल व अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘भविष्य में इनके द्वारा किये गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे, मेरी व मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।’ यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।फिलहाल अनुराग की हालत पर सिद्धार्थ के बयान और पिता के इस ऐलान ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।”
