Tata Harrier EV Range – टाटा मोटर्स ने साल 2023 की शुरुआत में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में Harrier EV का नियर प्रोडक्शन वर्जन दिखाया था। सूत्रों के हवाले से वेबसाइट पर शेयर की गई तस्वीर इस बात का इशारा है कि यह टाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में कितने किलोमीटर दौड़ सकती है।TATA Harrier EV को साल 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।TATA Harrier को एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर की रेंज मिलने के आसार है।क्योंकि Tata Nexon EV के लॉन्ग रेंज वेरिएंट में सिंगल चार्ज करने पर वह 465km की रेंज प्रदान करती है।
Tata Harrier EV Battery
सूत्रों के हवाले से टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक की जो तस्वीर सामने आई है उसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल को दिखाया गया है। जिसमें चार्जिंग असिस्टेंट दिख रहा है यहां कार 80% चार्ज होने के बाद उसकी करंट रेंज 400 किलोमीटर दिखाई दे रही है। ऐसे में यदि हम गणित की कैलकुलेशन करें तो बचे हुए 20% चार्जिंग में इस कार को 100 किलोमीटर की रेंज और मिल सकती है। यदि इस हिसाब से Tata Harrier EV को 500 की रेंज मिलती है तो ये टाटा की तरफ से सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा किलोमीटर चलने वाली SUV बन जाएगी।Tata Harrier EV एक फाइव सीटर इलेक्ट्रिक कार है जिसमे 60kWh की बैटरी लगी है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है।

यह भी पढ़ें – Xiaomi की किलर लुक वाली कार, 800Km की रेंज – Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7
Tata Harrier EV Features
साल 2023 में Tata Harrier EV जब शोकेस के लिए रखी गई थी तब कुछ जानकारी निकलकर सामने आई थी।अभी ये कार ICE मॉडल के फेसलिफ्टेड वर्जन पर मौजूद है।इस कार में आपको हेडलैंप सराउंड, 360 कैमरा सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले ,नई एलॉय व्हील, फ्रेश एलईडी टेललाइट्स, फ्रंट और रियर में एलईडी लाइट बार दिए गए है।हैरियर इलेक्ट्रिक में आपको इलेक्ट्रिक कंसोल में मोबाइल कनेक्टिविटी, म्यूजिक, नोटिफिकेशन, तापमान गेज, टाइम और होम एंड सर्च आईकॉन मिल सकते है।
Tata Harrier EV Specifications
Tata Harrier EV के इंटीरियर में आपको 10.25 इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पैनोरेमिक सनरूफ, ड्राइव मोड, फुली डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हवादार फ्रंट सीट और नया गियर डायल मिल सकता है। टाटा की तरफ से अभी तक बैट्री पैक से संबंधित कोई भी फीचर के स्पेसिफिकेशन डिटेल घोषणा नहीं की गई है।
Tata Harrier EV Price in India
Tata Harrier EV की भारत में प्राइस की बात करें तो हम आपको पहले ये बता दें कि भारत में Tata Harrier जो इलेक्ट्रिक नही है उसकी एक्स शोरूम कीमत तकरीबन ₹15.5 लाख रुपए से ₹25 लाख रुपए के बीच जाती है।वही दूसरी और Tata Harrier EV Price की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹20.5 लाख रुपए से शुरू होकर ₹30 लाख रुपए के बीच होगी।इसमें Tata Harrier EV के बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक सभी शामिल होंगे।
