Tata Group Stock – शेयर बाजार में टाटा ग्रुप के कुछ शेयर बुधवार को बढ़ते नजर आए। वही टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयरों में 2% की तेजी देखी गई। बुधवार को टाटा स्टील का शेयर ₹146 रुपए तक पहुंच गया और ₹143.85 रुपए की कीमत पर बंद हुआ। टाटा स्टील का मार्केट कैपिटल ₹1,79,574 करोड़ रुपए का है और कंपनी का PE 40.68 हैं।
आखिर क्या है शेयर्स में तेजी की वजह
NCLT के फैसले के बाद इस शेयर में तेजी आई है।क्योंकि पहले NCLT, TRF लिमिटेड के साथ विलय वापस लेने के टाटा स्टील के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। टाटा स्टील के द्वारा 7 फरवरी को कहा गया था कि उसके बोर्ड ने TRF लिमिटेड के साथ विलय के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया है।क्योंकि सहयोगी कंपनी व्यवसायिक प्रदर्शन में बदलाव देख रही है। NCLT ने 8 फरवरी 2024 को अपने आदेश के जरिए ऐसी योजना को वापस लेने की अनुमति दे दी है।
ये भी पढ़ें – GPT Health Care IPO – कोलकाता के हॉस्पिटल चलाने वाली ये कंपनी ला रही है आईपीओ, जानिये क्या है प्राइस बैंड, लॉट साइज
टाटा स्टील के द्वारा से पहले घोषणा की गई थी कि वह अपनी नौ रणनीतिक व्यवसाय वाली कंपनियों का एकीकरण या विलय करेगी जिसमें टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड, एस एंड टी माइनिंग कंपनी, टाटा मेटालिक्स, टीआरएफ, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स शामिल है।
Tata Steel Share Target Price
कुछ दिनों पहले टाटा स्टील को Axis सिक्योरिटीज के द्वारा ₹150 तक का टारगेट दिया गया था।परंतु टाटा स्टील का ये शेयर बहुत दिनो से इसके आस पास ही ट्रेड करता नजर आ रहा है। टाटा स्टील के शेयर ने पिछले 1 महीने में लगभग 10% से ऊपर का रिटर्न दिया है वहीं यदि किसी निवेशक ने 6 महीने पहले टाटा स्टील के शेयर में ₹100000 का निवेश किया होता तो उसे 22 परसेंट के रिटर्न के साथ अभी ₹1,22,000 मिल रहे होते।
