Story of Aishwarya Rai – 1 नवंबर 1973 को जन्मी बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का आज 50 वा जन्मदिन है। बॉलीवुड में करीब 25 साल पूरे कर चुकी ऐश्वर्या न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी एक्टिंग और डांस के लिए भी जानी जाती है इसके चलते ऐश्वर्या ने लाखों फैन बनाए हैं। ऐश्वर्या ने ना सिर्फ केवल हिंदी फिल्मों में ही अपना नाम कमाया है बल्कि ऐश ने तमिल, तेलुगु, बंगाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद फिल्में करना कम कर दिया जिससे उनके करियर में गिरावट देखी गई पिछले 15 सालों में ऐश्वर्या राय की सिर्फ चार फिल्में ही हिट रही है और अभी ऐश्वर्या की कोई भी अपकमिंग मूवी नहीं आ रही है।
भले ही ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना कम कर दिया हो परंतु फिर भी आज उनका रुतबा वही का वही है और वह आज बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस है। ऐश्वर्या 828 करोड रुपए की नेटवर्क के साथ आज बॉलीवुड में नंबर वन एक्ट्रेस हैं। यदि हम आज की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ से उनकी तुलना करें तो आज भी वह इन सब एक्ट्रेसेस से आगे हैं। ऐश्वर्या राय की मूवी चाहे फ्लॉप ही क्यों ना रही हो परंतु वह आज भी एक फिल्म को करने के लिए 12 करोड रुपए चार्ज करती है और ऐश के कार कलेक्शन में कुल 15 करोड़ की गाड़ियां है।
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक में हुआ था। उनके पिताजी कृष्ण राज आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे जिनकी मृत्यु 18 मार्च 2017 को हो गई और इनकी माताजी का नाम वृंदा है जो की एक हाउसवाइफ है। ऐश्वर्या के भाई आदित्य रॉय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है। कुछ समय कर्नाटक में रहने के बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी पूरी फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट कर लिया था।

दसवीं से पहले ही शुरू कर दी थी मॉडलिंग
ऐश्वर्या बचपन से ही इतनी आकर्षक थी कि वह किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेती थी। उनके बचपन से जुड़ी एक कहानी है जब उनकी इंग्लिश प्रोफेसर फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करती थी तब उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए मॉडल की जरूरत पड़ी तब प्रोफेसर के पास उस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन नजदीक थी तो प्रोफ़ेसर ने ऐश्वर्या से ही मॉडलिंग करने की रिक्वेस्ट कर डाली। फिर क्या था ऐश्वर्या मान गई और 9th क्लास में ऐश्वर्या ने अपना पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट शूट किया जो कि कैमलिन एग्जाम पेंसिल का ऐड था।
ऐश्वर्या न सिर्फ स्कूल में बल्कि कॉलेज टाइम में भी सभी टीचर्स की फेवरेट रही है वैसे तो वह क्लास में हमेशा सबसे पीछे ही बैठती थी लेकिन जब भी फिजिक्स का लेक्चर होता था तो वह पीछे से पहले सीट पर आकर बैठ जाती थी क्योंकि ऐश्वर्या फिजिक्स टीचर की सबसे पसंदीदा स्टूडेंट थी। फिजिक्स टीचर के कहने पर ही ऐश्वर्या ने कॉलेज में मैग्जीन के लिए शूट किया था। उसके बाद ऐश्वर्या का ध्यान मॉडलिंग की और बढ़ने लगा फिर धीरे-धीरे उन्हें बड़ी कंपनियों के एड फिल्म्स के ऑफर आने लगे।
आपको यह बता दें कि ऐश्वर्या डांस करना बेहद ही पसंद था। ऐश्वर्या ने डांस और म्यूजिक की बचपन में 5 सालों तक ट्रेनिंग ली। ऐश्वर्या राय का सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट जूलॉजी था इसलिए मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती थी। परंतु कुछ सालों के बाद ही ऐश्वर्या पर आर्किटेक्ट बनने का जुनून सवार हो गया और उन्होंने रचना सांसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन ले लिया।
ऐश्वर्या राय ने शुरुआत में एक ऐड शूटिंग के लिए ₹1500 की फीस ली थी। साल 1993 में ऐश्वर्या, महिमा चौधरी और आमिर खान के साथ पेप्सी के एक ऐड में नजर आई जिसमें लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया। इसके बाद ऐश्वर्या ने कोक और फूजी कंपनी के लिए भी ऐड में काम किया। वह भारत की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने पेप्सी और कोक दोनों कंपनी के लिए ऐड किए है।

1994 में ऐश्वर्या बनी मिस वर्ल्ड
साल 1994 ऐश्वर्या राय के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ जैसे ही उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए हिस्सा लिया। मिस वर्ल्ड की यह प्रतियोगिता सनसिटी एंटरटेनमेंट सेंटर, सनसिटी साउथ अफ्रीका में हुई जहां ऐश्वर्या राय विनर बनी। इस कॉम्पिटीशन में 87 देश की मॉडल ने हिस्सा लिया था और ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड का ताज 1993 की मिस वर्ल्ड लीजा हन्ना ने बनाया था जो की जमैका की रहने वाली थी। ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली दूसरी भारतीय इंडियन मॉडल थी ऐश्वर्या से पहले मुंबई की रीता फारिया ने यह अवार्ड 1966 में जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने कहा कि लोग उन्हें केवल ग्लैमर डॉल समझने लगे हैं वह जहां भी जाती है वहां लोग उन्हें घूमने लगते हैं। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई और अपने चेहरे को ही अपना दुश्मन मानने लगी।
आँखे देखकर भंसाली ने दिया था ये रोल
ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद 1997 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उन्होंने मणिरत्नम की पहली फिल्म इरुवर से एक्टिंग में डेब्यू किया था। 1997 में ही ऐश्वर्या का बॉलीवुड में डेब्यू “और प्यार हो गया” फिल्म से हुआ। साल 1999 में ऐश्वर्या की फिल्म ताल आई जिसमें अनिल कपूर भी थे इसमें ऐश्वर्या के एक्टिंग स्किल्स को काफी सराहा गया। लेकिन जिस फिल्म ने ऐश्वर्या को स्टार बना दिया उसे फिल्म का नाम “हम दिल दे चुके सनम” था। यह फिल्म ऐश्वर्या राय को ऑडिशन के जरिए नहीं बल्कि एक इत्तेफाकन हुई मुलाकात से मिली थी।
फिल्मफेयर में दिए गए इंटरव्यू में भंसाली ने बताया की ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात का किस्सा क्या था। राजा हिंदुस्तानी मूवी की स्क्रीनिंग पर ऐश्वर्या ने संजय को कहा था, “हाय मैं ऐश्वर्या हूं। मुझे आपकी फिल्म खामोशी बहुत पसंद आई। भंसाली बोले मैंने उनकी आंखों में वह आग देखी थी और उन आंखों का मुझ पर बहुत गहरा असर हुआ था। जिसके बाद भंसाली ने ऐश्वर्या से कहा था आपकी आंखों में कुछ अलग बात है यह इतनी पावरफुल है यदि आपको कोई डायलॉग नहीं भी दिया जाए तो भी यह अपनी बात आसानी से बयां कर सकती है। भंसाली उस समय अपनी आने वाली फिल्म हम दिल दे चुके सनम के प्रोजेक्ट के लिए एक एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे ऐश्वर्या को देखने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें अपनी फिल्म की नंदिनी मिल गई है। इस फिल्म में काम करने के बाद ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया। साल 1999 में 51 करोड़ का कारोबार करने वाली यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

सलमान के गुस्से को देख तोड़ दिया रिश्ता
फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और दोनों घंटो सेट पर साथ में वक्त बिताया करते थे। जब दोनों के अफेयर की खबरें जोरों से फैलने लगी तब यह बात सामने आई थी की। ऐश्वर्या के पापा को इनका रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था और उन्होंने ऐश्वर्या को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। एक दूसरे को डेट करने के कुछ समय बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था लेकिन ऐश्वर्या ने उनका प्रपोज ठुकरा दिया जिसकी वजह था ऐश्वर्या का करियर। सलमान खान का प्रपोजल ठुकराए जाने पर वह बहुत नाराज हो गए और आधी रात को उनके घर चले गए लेकिन ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला था।
इसके बाद सलमान खान ने उन्हें धमकी दे डाली यदि ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला तो वह फ्लैट से कूद कर अपनी जान दे देंगे।इस बात से ऐश्वर्या इतनी डर गई कि उन्होंने सलमान खान के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। जब इस बात के बारे में सलमान को पता चला तो वह बहुत ही गुस्सा हो गए और ऐश्वर्या की फिल्म कुछ ना कहो के सेट पर जाकर हंगामा करने लगे। इसके बाद उनका रिश्ता बहुत ही बेकार मोड पर जाकर खत्म हुआ।
शाहरुख की 5 फिल्मों से निकाल दी गई ऐश्वर्या
ऐश्वर्या और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। क्योंकि दोनों ने साथ में मोहब्बतें, देवदास और जोश में भी काम किया था। दोनों की रियल लाइफ में अच्छी दोस्ती होने के बावजूद भी ऐश्वर्या को शाहरुख की पांच फिल्मों से निकाल दिया गया था। अब ऐसा क्यों हुआ इस बात पर ना तो सीधे तौर पर शाहरुख खान ने कुछ बताया और ना ही ऐश्वर्या राय ने कुछ कहा। सिमी ग्रेवाल को दिए गए इंटरव्यू में जब ऐश्वर्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे तो पता ही नहीं चला कब मुझे फिल्मों से निकाल दिया गया।
इसके बाद शाहरुख खान ने ऐश्वर्या से माफी भी मांगी थी उन्होंने कहा था कि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करना और बिना किसी गलती के उसे उस प्रोजेक्ट से निकाल देना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन हां मुझे लगता है मैंने कुछ गलत काम नहीं किया है। शाहरुख खान की जिन फिल्मों से ऐश्वर्या को निकाला गया था उनमें कल हो ना हो चलते-चलते और वीर जारा जैसी फिल्में शामिल थी। इसके बाद शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी 2016 में “ऐ दिल है मुश्किल” में नजर आई जिसमें शाहरुख का कैमियो था।
ऐश्वर्या ने विदेशों में भी बिखेरा था अपना जलवा
साल 2003 में ऐश्वर्या राय दूसरी इंडियन एक्ट्रेस थी जिनकी फोटो टाइम मैगजीन के फ्रंट पेज पर छापी गई थी उनसे पहले परवीन बॉबी की छपी थी। बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जिनका वैक्स स्टेच्यू लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में 2004 में बनाया गया था। नीदरलैंड के अंदर एक ट्यूलिप फूलों की वैरायटी का नाम भी ऐश्वर्या के नाम पर रखा गया है। 2009 में फेमस ओप्रा विनफ्रे शो में जाने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ही है। कान्स फिल्म फेस्टिवल ऐश्वर्या राय बच्चन पहली ऐसी इंडियन एक्टर्स थी जहां उन्हें ज्यूरी मेंबर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था।
जानिए कितनी है ऐश्वर्या राय की संपत्ति?
करियर में कम फिल्में करने और डाउनफॉल देखने के बाद भी ऐश्वर्या की नेट वर्थ पर कोई भी असर नहीं पढा है। जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की संपत्ति 828 करोड़ की है। वहीं दूसरी और अभिषेक बच्चन की संपत्ति ढाई सौ करोड़ की करीब है। साल 2023 में ऐश्वर्या पोन्नियिन सेलवन 2 में नंदिनी के रोल में नजर आई थी। बॉलीवुड की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ने इस फिल्म के लिए बतौर फीस 10 से 12 करोड रुपए लिए थे। वर्तमान में ऐश्वर्या के पास कुल 20 ब्रांड एंड्रोर्समेंट है जिससे वह सालाना तकरीबन 100 करोड रुपए की कमाई करती है।वह हर ब्रांड एंड्रोर्समेंट के 6 से 7 करोड रुपए फीस लेती है। वर्तमान में वह कल्याण ज्वेलर्स, लक्स, नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी, कोका-कोला, टाइटन वॉच, लक्मे कॉस्मेटिक्स, लोढ़ा ग्रुप, कैसियो, फिलिप्स पामोलिव, फूजी फिल्म्स, डी बियर्स डायमंड्स, टीटीके प्रेस्टीज ग्रुप समेत कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर है। ऐश्वर्या स्विस लग्जरी वॉच ब्रांड लोंगिनेस से भी सालों से ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ी हुई है।लॉरियल कॉस्मेटिक की ब्रांड एंबेसडर के रूप में हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती है।
