स्कोडा ने भारत में एक बार फिर से अपनी नई जनरेशन Skoda Kodiaq 4×4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्कोडा की इस फ्लैगशिप एसयूवी की शुरुआती कीमत ₹46.89 लाख रुपए है और ये पहले से ज्यादा एडवांस, स्टाइलिश और प्रीमियम हो गई है। इस कार को देखने के बाद आपको स्पोर्टनेस और लग्जरी का कॉम्बिनेशन महसूस होगा।स्कोडा ने इसे दो वेरिएंट स्पोर्टलाइन और L&K में लॉन्च किया है। स्कोडा की इस गाड़ी का सीधा मुकाबला भारत में एमजी ग्लोस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरेडियन और फॉक्सवैगन टीगुआन से है।
क्या है Skoda Kodiaq की कीमत?
स्कोडा कोडियाक के दोनों वेरिएंट की कीमतों की बात करें तो आपको स्पोर्ट लाइन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹46.89 लाख रुपए और L&K वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹48.69 लाख रुपए है। स्कोडा की इस कार में आपको 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पैट्रोल इंजन मिलता है। जो 7 स्पीड DSG गियर बॉक्स के साथ आता है और यह कार 201bhp की पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट करती है।स्कोडा कोडियाक का माइलेज 14.86 किलोमीटर प्रति लीटर है।
नए कोडियाक में क्या है खास?
स्कोडा ने इस नई कोडियाक की लम्बाई 61mm बढ़ा दी है। जिसके कारण केबिन में पहले से ज्यादा स्पेस हो गया है। इसकी लंबाई बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा सेकंड और थर्ड रो में बैठने वाले पैसेंजर को मिलेगा। इसमें स्कोडा का सिम्पली क्लेवर फीचर भी मिलता है जिसमें डोर बिन्स, डबल साइडेड बूट मैप, स्लाइडिंग सेकंड रो सीट्स भी मौजूद है। इस कार में एलईडी टेल लाइट्स, रूफ रेल्स, इल्युमिनेटेड ग्रिल और 18 इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं।
कोडियाक SUV के फीचर्स की बात करे तो इसमें 12.9 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इस कार में 10 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और टॉप वैरियंट में फ्रंट सीट पर हीटिंग, वेंटीलेशन और मेमोरी फंक्शन जैसे कई प्रीमियम फीचर मिलते हैं।अब स्कोडा कोडियाक प्रीमियम फैमिली SUV बन गई है जिसमें जबरदस्त टेक्नोलॉजी और पावर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसके लॉन्च के साथ ही प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है।
