RPSC Assistant Professor: एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान में विभिन्न जिलों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पड़े 575 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएगी, जो भी अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक हैं वह ऑफिशल नोटिफिकेशन को सावधानी पूर्वक पड़े.
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मुख्य डेट
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन 12 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तिथि 10 फरवरी 2025 रहेगी.
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आयु सीमा
RPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित करि है. आयु सीमा गणना करने के लिए तिथि 1 जुलाई 2025 का प्रयोग किया जाएगा. जो भी अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 तक आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होंगे सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, बाकी सभी अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है.
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई
आवेदक कर्ताओं से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन लिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ही अप्लाई करना हैइसके अलावा अन्य किसी वेबसाइट को मान्यता प्राप्त नहीं है. इसके बाद सिटिजन एप (गवर्नमेंट टू सिटिजन – G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी की (OTR) करवाना होगा.
OTR की प्रक्रिया
OTR करवाने वाले अभ्यर्थियों को स्वयं का नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, सेकेंडरी, परीक्षा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जैसे आईडी प्रूफ की जानकारी प्रदान करनी होगी. इस सब प्रक्रिया के बाद ही हर अभयार्थी के लिए एक अलग OTR नंबर सिस्टम द्वारा जनरेट किया जाएगा. इसी OTR नंबर के बनने के बाद ही अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे.
