DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: रिलायंस बोर्ड में अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को मिली एंट्री, अनंत अंबानी की जगह हुई पक्की
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » रिलायंस बोर्ड में अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को मिली एंट्री, अनंत अंबानी की जगह हुई पक्की
फाइनेंस

रिलायंस बोर्ड में अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को मिली एंट्री, अनंत अंबानी की जगह हुई पक्की

Shanu
Last updated: December 6, 2024 3:33 pm
Shanu
Share
6 Min Read
Ambani Family
Ambani Family
SHARE

Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी ने अब रिलायंस इंडस्ट्रीज की बागडोर नई पीढ़ी को ट्रांसफर करने का मन बना लिया है। जिसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में अनंत अंबानी आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को आधिकारिक रूप से एंट्री मिल गई है। विभिन्न सेक्टर में काम करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स ने नई पीढ़ी को कंपनी के गैर कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया की रिलायंस के बोर्ड में नियुक्त होने के लिए ईशा अंबानी और आकाश अंबानी को 98% से अधिक वोट मिले हैं। जबकि अनंत अंबानी को 92.75% वोट ही मिले हैं

Contents
  • अनंत अंबानी की उम्र को लेकर उठे थे सवाल
    • अंबानी के बड़े बेटे संभाल रहे हैं ये कारोबार
    • नीता अंबानी ने छोड़ दिया था अपना पद

अनंत अंबानी की उम्र को लेकर उठे थे सवाल

इसी महीने में अनंत अंबानी को रिलायंस बोर्ड में शामिल किए जाने को लेकर दो एडवाइजरी कंपनी ने अपना विरोध जताया था। जिसमें मुंबई स्थित इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IIAS) और इंटरनेशनल प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक (ISSI) ने अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति का समर्थन न करते हुए उनकी उम्र का हवाला दिया है और कहा है कि उन्हें अभी अनुभव नहीं होने की बात कही है। लेकिन इसके बावजूद भी शेयरधारकों के द्वारा अनंत अंबानी के पक्ष में 92.75% वोट डाले गए और इसी तरह उनके बोर्ड में बने रहने पर मोहर लग गई। IIAS ने 9 अक्टूबर की रिपोर्ट में कहा की 28 साल की उम्र में अंबानी परिवार की नियुक्ति हमारे मतदान दिशा निर्देशों के अनुसार नहीं है एडवाइजरी ने ईशा और आकाश की बोर्ड में एंट्री के प्रस्ताव का समर्थन किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की चार कंपनियों के निदेशक अनंत अंबानी RIL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नॉन एग्जीक्यूटिव, नॉन इडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहेंगे।

अंबानी के बड़े बेटे संभाल रहे हैं ये कारोबार

हम आपको बता दे कि पिछले साल मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन का बनाया था। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने आकाश की जुड़वा बहन 31 वर्षीय ईशा अंबानी को रिलायंस की रिलायंस रिटेल और छोटे बेटे अनंत को नए ऊर्जा कारोबार के लिए चुना था।

नीता अंबानी ने छोड़ दिया था अपना पद

रिलायंस इंडस्ट्री की एजीएम में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर बोर्ड में जगह दे दी गई है। इसी प्रकार साल 2014 में रिलायंस इंडस्ट्री बोर्ड की डायरेक्टर रही नीता अंबानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेगी। रिलायंस इंडस्ट्री की एजीएम में मुकेश अंबानी ने यह साफ कह दिया था कि वह अगले 5 साल तक रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एमडी बने रहेंगे। उन्होंने यह कहा कि उनकी तीन जिम्मेदारिया है जिसमें वह अपनी अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करेंगे और उन्हें मजबूत बनाएंगे। वह हमेशा आकाश, ईशा और अनंत को सलाह देते रहेंगे।

16 साल पहले शुरू हुई रिलायंस जिओ, जिसे मुकेश अंबानी के द्वारा शुरू किया गया था और इसके वर्तमान अध्यक्ष उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी है वह मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप दास है। कंपनी की शुरुआत 15 फरवरी 2007 को अहमदाबाद गुजरात से की गई थी। कंपनी भारत देश के 22 से अधिक जगहों 4G 5G सेवाएं पहुंच रही है। वर्तमान में यह कंपनी 6G पर कार्य कर रही है। कंपनी का वर्तमान हेड क्वार्टर नवी मुंबई में है।रिलायंस जिओ भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क ऑपरेटर और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क ऑपरेटर है। रिलायंस के पास वर्तमान में 442 मिलियन सब्सक्राइबर है जो कि तकरीबन 44 करोड़ के आसपास है।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जिओ प्लेटफॉर्म में अपना 33% स्टेक बेचकर 1.65 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। जिओ ने अपना काम पब्लिकली 5 सितंबर 2016 से शुरू किया था। अगस्त 2023 में रिलायंस एजीएम में आकाश अंबानी के द्वारा यह कहा गया कि वह जियो एयर फाइबर के जरिए जिओ 5G की कनेक्टिविटी पहुंचाएंगे। 19 सितंबर 2023 से आप जियो एयर फाइबर खरीद सकते हैं। कंपनी 1 अक्टूबर 2023 से जियो एयर फाइबर की डिवाइसेज इंस्टॉल करना स्टार्ट कर देगी।

रिलायंस रिटेल की शुरुआत आज से 17 साल पहले 2006 में मुकेश अंबानी के द्वारा की गई थी। वर्तमान में रिलायंस रिटेल के चेयरमैन मुकेश अंबानी और मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी बेटी ईशा अंबानी है। रिलायंस रिटेल का कारोबार 18000 लोकेशंस पर फैला हुआ है। कंपनी की सब्सिडियरी में निम्न कंपनियां शामिल है – रिलायंस फ्रेश, रिलायंस स्मार्ट, रिलायंस सेंट्रो, रिलायंस डिजिटल, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ट्रेंड्स फुटवियर, जस्ट डायल, जियोमार्ट, अजियो आदि। रिलायंस रिटेल कंपनी का 2023 के अनुसार रिवेन्यू 33 बिलीयन डॉलर के करीब है जिस कंपनी की नेट इनकम तकरीबन 1.1 बिलियन डॉलर है।

खुलने से पहले ग्रे मार्केट में दे रहा है IPO दमदार रिटर्न, ₹171 इश्यू प्राइस, 25 सितंबर से लगा सकेंगे पैसा
रेलवे से जुड़ी इस कंपनी का शेयर, एक बार फिर से भागने को तैयार, बनेगा बड़ा पैसा
गिरते बाजार में लपक लो, टाटा का ये शेयर और कमा लो गजब का रिटर्न, मौका चूक ना जाए
Multibagger Stock : स्मॉलकैप का ये स्टॉक कमाई के लिए तैयार, जल्द देगा दुगुना रिटर्न
गिरते बाजार में बीते सप्ताह इन 5 शेयर्स ने दिया 65% तक का जबरदस्त रिटर्न
TAGGED:Reliance IndustriesReliance Industries Directors
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Alto K10 मात्र ₹4 लाख की कीमत में ले आइए, 36 किलोमीटर का माइलेज देने वाली यह जबरदस्त कार, जाने क्या है फीचर्स
Next Article Iphone 14 भारत में अब TATA बनाएगा आईफोन, दुनिया भर में बिकेंगे आईफोन

Latest News

Company Giving 2 bonus Shares Record Date This Week, Stock Rockets 1500 percent
शेयर मार्केट में ये कंपनी दे रही 2 फ्री शेयर, 1500% चढ़ा स्टॉक जाने क्या है रिकॉर्ड डेट?
फाइनेंस स्टॉक्स
March 11, 2026
Sensex Crashes 1300 Points ₹5 Lakh Cr Lost Today
5 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 1300 अंक लुढ़का, कोहराम मचा
फाइनेंस स्टॉक्स
March 11, 2026
8 South Films & Series
साउथ फैंस अलर्ट! 8 फिल्में-सीरीज रिलीज, IMDb 7.3 वाली ब्लॉकबस्टर
मनोरंजन
March 10, 2026
सलीम खान का डिस्चार्ज कन्फर्म, 3 हफ्ते बाद आई खुशखबरी - Salim Khan
सलीम खान का डिस्चार्ज कन्फर्म, 3 हफ्ते बाद आई खुशखबरी
मनोरंजन
March 10, 2026
'The 50' Contestant Rages at Anurag Doval 150 Car Speed with YouTube Live
‘द 50’ कंटेस्टेंट का अनुराग डोभाल पर गुस्सा! “150 की स्पीड से यूट्यूब पर लाइव”
मनोरंजन
March 10, 2026
3 Companies Control 99% LPG Now Boosting Production
भारत की 99% LPG पर 3 कंपनियों का राज! प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान
देश
March 10, 2026
Jaipur RTO-Passport Bomb Threat! ATS Search Underway
जयपुर RTO-पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी! ATS अलर्ट
जयपुर न्यूज़ राजस्थान
March 10, 2026
IPL 2026 Matches In Jaipur
SMS स्टेडियम में IPL के 4 मैच! 31 मार्च पहला, सच क्या?
क्रिकेट जयपुर न्यूज़ राजस्थान
March 10, 2026
Commercial Gas Shortage
गैस संकट से होटल हिल गए! चाय-कॉफी ही बचेगा अब मेन्यू में
देश
March 10, 2026
Faridabad Gas Cylinder
ईरान-इजरायल जंग से फरीदाबाद में गैस सिलेंडर इतने दिन बाद बुक होंगे
फरीदाबाद हरियाणा
March 10, 2026

You Might also Like

Lloyds Metals and Energy
स्टॉक्स

Penny Stock – ₹10 रुपए से कम के इस Stock ने दिया 14000% रिटर्न, महज 4 साल में किया मालामाल

June 17, 2024
RVNL Stock Price 2024
स्टॉक्स

RVNL Stock Update 2024 – कंपनी को मिला करोड़ों का ऑर्डर, मंगलवार को रखिएगा नजर, 6 महीने में 120% की तेजी

June 15, 2024
Deem Roll Tech IPO
फाइनेंस

Deem Roll Tech IPO – कल खुलने जा रहा आईपीओ, लिस्टिंग 27 फरवरी को, जाने क्या है प्राइस बैंड

February 19, 2024
IRFC Share Price
फाइनेंस

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भी तेज दौड़ रहा रेलवे का ये शेयर, कीमत ₹100 से भी कम, निवेशकों की चांदी

December 24, 2023
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2024 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?