भारत में कार कंपनी रेंज रोवर ने अपनी नई शानदार SUV Evoque Autobiography लॉन्च कर दी है। इस एसयूवी कार का महज डिजाइन ही नहीं बल्कि इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस भी दमदार है।आइए जानते है Range Rover की इस नई Evoque Autobiography के बारे में।
JLR की ये कार धूम मचा देगी (SUV Evoque Autobiography)
JLR इंडिया के एमडी रंजन अंबा के अनुसार, Range Rover Evoque Autobiography में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे बेहद खास बनाते हैं।इस एसयूवी कार में आपको सॉफ्ट टच फिनिश के साथ Suedecloth हैडलाइट मिलती है।इसके साथ ही इस कार में रोशनी के लिए स्लाइडिंग पैनोरमिक मिलता है। एसयूवी के इंटीरियर को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें फुल एक्सटेंडेड लेदर का अपग्रेड मिलता है। इस कार में विजिबिलिटी के लिए Pixel LED हैडलाइट्स दी गई है।
Range Rover का दमदार इंजन
Range Rover Evoque Autobiography में हमें दो तरह के पावरफुल इंजन विकल्प देखने को मिलते हैं।इसका P250 पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन जो 247bhp की पावर और 365nm का टॉर्क जनरेट करता है।इसके अलावा D200 डीजल माइल्ड हाइब्रिड इंजन जो 201bhp की पावर और 430nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस एसयूवी के दोनों इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस है जिससे कि कार को बेहद शानदार परफॉर्मेंस मिलती है और माइलेज में सुधार होता है।
Evoque में शानदार फीचर्स
Range Rover की इस नई Evoque Autobiography का बेहद ही बोल्ड डिजाइन है जो पहले से ज्यादा एडवांस दिखाई देता है। इस कार में आपको पैनोरमिक रूफ, कॉन्ट्रास्ट रूफ कलर ऑप्शन और 19 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इस एसयूवी के फ्रंट में आपको Pixel LED हैडलाइट्स और DRLs मिलते है। जो इस कार को लुक्स के साथ-साथ इसकी विजिबिलिटी भी बढ़ाते है।
Range Rover Evoque Autobiography में हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स मिलती है।इसके अलावा हीटेड रियर सीट्स भी मिलती है।इस एसयूवी की सीट्स के लिए हमें 14 वे इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई है। इसमें आपको 11.4 इंच का टच स्क्रीन और Pivi Pro इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस रेंज रोवर में हमें मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम के साथ प्रीमियम म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलता है।इस कार में सुरक्षा के लिहाज से टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर सिस्टम मिलता है।जो लोग लग्जरी एसयूवी खरीदने जा रहे है तो उनके लिए परफॉर्मेंस स्टाइल और आराम के मामले में यह एसयूवी एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
