Bus Service For Mahakumbh 2025 From Jaipur Sindhi Camp – RSRTC यानि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए जयपुर के सिंधी कैंप से विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह बस सेवा 12 जनवरी 2025 से शुरू की जायेगी जिसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई है। जयपुर के सिंधी कैंप से चलने वाली यह बस भरतपुर आगरा और कानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। इस रुट की कुल दूरी तकरीबन 750 किलोमीटर है। यह बसें अलग-अलग समय पर जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से जयपुर के लिए चलेगी। जैसा कि आप सभी को पता है उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।
जानिए क्या होगा बस का किराया?
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो श्रेणी में बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस का किराया 965 रुपए प्रति यात्री और नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 1085 रुपए प्रति यात्री रखा गया है।
जानिए कब रवाना होगी जयपुर से प्रयागराज?
ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस सुबह तकरीबन 5:00 बजे जयपुर से रवाना होगी और रात 8:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद यही बस सुबह 9:00 बजे प्रयागराज से रवाना होकर मध्य रात्रि 12:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें – जयपुर में पलटा ऑयल टैंकर, ड्राइवर ने पी रखी थी शराब, मौके पर बुलानी पड़ी फायर बिग्रेड
नॉन एसी स्लीपर बस शाम 3:30 बजे जयपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी इसके बाद यही बस शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचेगी।
सरकारी वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे ऑनलाइन टिकट बुकिंग
महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए यात्रियों के द्वारा बस की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा आधिकारिक वेबसाइट rsrtconline.rajasthan.gov.in पर दी गई है। यात्रियों के लिए बस से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। रोडवेज विभाग द्वारा यह विशेष बस सेवा महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चालू की गई है।
