Rajasthan 12th Board Result – राजस्थान के छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ जैसा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विभाग ने ट्विटर के जरिए 19 मई को बताया था कि राजस्थान के साइंस आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 20 मई 2024 को जारी किया जाएगा। इस बार भी जयपुर के स्टूडेंट का रिजल्ट अच्छा रहा है। जयपुर में साइंस का रिजल्ट 97.41%, कॉमर्स का 98.71% और आर्ट्स का 94.47% रहा। यदि पिछले साल की तुलना में देखे तो जयपुर में इस बार तीनों ही स्ट्रीम में रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले अच्छा रहा है। तीनो ही स्ट्रीम में लड़कियों आगे रही है।
यदि हम जयपुर के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो वह इस प्रकार था जयपुर में पिछले वर्ष कॉमर्स का परिणाम 97.05%, साइंस का 95.62% और आर्ट्स का 96.88% रहा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 12वी की तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी कर दिए।इस वर्ष 12वी बोर्ड की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
जयपुर में साइंस की 98.42% छात्राए और 96.81% छात्र पास
जयपुर में इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में कुल 15,625 स्टूडेंट थे जिसमें से 15,539 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। वहीं परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स में से 9,728 छात्र और 5,811 छात्राए शामिल थी। इसमें से 9,418 छात्र पास हुए हैं जिसमें 7,843 फर्स्ट डिवीजन, 1,333 सेकेंड डिवीजन, 4 थर्ड डिवीजन और 238 छात्र सिर्फ पास हुए है। वहीं दूसरी ओर 5,719 छात्राएं पास हुई है जिनमें 5,364 फर्स्ट डिवीजन, 328 सेकंड डिवीजन, 27 थर्ड डिवीजन पास हुई है। जयपुर में छात्राओं का परिणाम 98.42% और छात्रों का परिणाम 98.42% रहा है।
यह भी पढ़ें – 19 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनी ब्राजील की ये लड़की, पैसा जानकर उड़ जाएंगे होश
जयपुर में कॉमर्स की 99.51% छात्राएं पास
जयपुर जिले में कॉमर्स से कुल 6,557 स्टूडेंट्स थे जिसमें से 6,510 ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले इन स्टूडेंट्स में 4,038 छात्र और 2,472 छात्राएं शामिल थी। कॉमर्स के परीक्षा में शामिल हुए कुल स्टूडेंट्स में से 3,966 छात्र और 2,460 छात्राएं पास हुई है। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 99.51% और छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 98.22% रहा है।
जयपुर में आर्ट्स के रिजल्ट में भी छात्राएं आगे
जयपुर में आर्ट्स स्ट्रीम से कुल 19,430 स्टूडेंट थे, इनमे से 19,151 ने परीक्षा दी थी।आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा देने वाले छात्र 9064 और 10,087 छात्राएं शामिल है। इनमें से 8,347 छात्र और 9,744 छात्राएं पास हुई है। आर्ट्स में छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 96.60% और छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 92.09% रहा है।
