Petrol-Diesel Price Cut – 2024 के चुनाव से पहले मोदी सरकार महंगाई की मोर्चे पर जनता को एक बड़ी राहत देने जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹10 तक की बड़ी कटौती की जा सकती है। पूरे देश में पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी देखी गई है जिसका फायदा सरकार अब सीधा जनता को देने जा रही है।
Petrol-Diesel के दामों में केंद्र सरकार कटौती करने के लिए तेल कंपनियों से बात कर रही है जिस की आने वाले समय में सरकार जनता को राहत दे सके। सरकार के द्वारा यह राहत जनता को कब दी जाएगी इसके बारे में अभी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के वाले से यह दावा किया जा रहा है कि सरकार या तो 2023 के इसी साल में या फिर नए साल की शुरुआत में जनता को तोहफे के रूप में पेट्रोल डीजल के रेट में कमी कर देगी।
यह भी पढ़ें – Xiaomi की किलर लुक वाली कार, 800Km की रेंज – Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7
जैसा कि आप सभी को मालूम है देश में रोजाना तेल की कीमत तय की जाती है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से ही पेट्रोल और डीजल के दाम घटाया बढ़ाए जाते हैं। वर्तमान में इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $78.71 डॉलर है। खबरों की माने तो वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के पास पहले से ही तेल के दाम कम करने का प्लान तैयार है अब सिर्फ प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
साल 2022 में 6 अप्रैल के बाद से दो ईंधन की पूर्व रिफाइनरी के द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से वर्तमान फाइनेंशियल वर्ष में कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण BPCL(भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड), IOC (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) और HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन) को बड़ा मुनाफा हुआ है। इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में BPCL, IOC और HPCL को मिला करके ₹58,198 करोड रुपए का मुनाफा हुआ है। इसके कुछ समय बाद में 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बंपर कमी की थी। केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल पर ₹8 और डीजल पर ₹6 कम कर दिए गए थे जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और कमी आ गई थी।
