Multibagger Stocks – आज हम आपसे एक ऐसे स्टॉक्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कभी पेनी स्टॉक रहा है लेकिन इस स्टॉक ने महज 4 साल 3 महीने में अपने शेयरहोल्डर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिए है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 14000% से अधिक का रिटर्न दिया है।इस कंपनी का नाम (Lloyds Metals and Energy) हैं जिसका ₹5 का शेयर 4 साल में बढ़कर ₹700 के पार पहुंच गया।
सिर्फ 4 साल में ₹1 लाख के बना दिए ₹1.43 करोड़ रुपए
Lloyds Metals and Energy का शेयर शुक्रवार 14 जून 2024 को ₹723.80 पैसे पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में 16% से अधिक का रिटर्न दिया है वही साल 2024 से अब तक यह स्टॉक 20% का मुनाफा अपने निवेशकों को दे चुका है।Lloyds Metals and Energy का शेयर 23 मार्च 2020 को ₹5 पर 1 लाख का निवेश करके लिया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू लगभग ₹1.43 करोड़ हो गई होती।
3 साल में शेयरों में 2000% से ज्यादा का रिटर्न
Lloyds Metals and Energy के शेयर ने पिछले 3 साल में 2093% का मुनाफा कमाकर दिया है। यदि आप यदि किसी निवेशक ने 3 साल पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज उस निवेश की वैल्यू ₹20,93,000 हो गई होती। वहीं पिछले 1 साल में इस शहर में 90% से अधिक की तेजी देखी गई है।
ये भी पढ़ें – सिर्फ ₹15,000 महीने की सैलरी, कैसे बनाए ₹1 करोड़ रुपए, जानिए कैसे करे निवेश?
क्या है लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड का बिजनेस
Lloyds Metals and Energy की शुरुआत 1977 में स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के रूप में हुई। कंपनी की शुरुआत एक्सपीरियंस बिजनेसमैन मुकेश गुप्ता, बीएल अग्रवाल और राजेश गुप्ता के द्वारा की गई। कंपनी भारत में स्पॉन्ज आयरन प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग और सेल करती है। कंपनी का मार्केट कैप ₹36,570 करोड़ का है। वही कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही में ₹1562 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त किया है जिससे कंपनी का मार्च 2024 का नेट प्रॉफिट ₹277.1 करोड़ पहुंच गया।
कंपनी का Debt to Equity Ratio जीरो है।यानी कंपनी के ऊपर कोई लोन नहीं है कंपनी पूरी तरह से Debt Free कंपनी है। कंपनी के प्रमोटर्स के पास 65.69% और पब्लिक के पास 33.51% की होल्डिंग है।कंपनी के प्रमोटर्स ने अपनी 65.69% की होल्डिंग में से 24.23% की होल्डिंग गिरवी रखी हुई है।
डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।
