Parineeti Raghav Wedding
सभी लोग परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा की शादी की न्यूज़ को सुनकर काफी उत्साहित है। इनकी शादी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है हर कोई इस कपल को दूल्हा दुल्हन के रूप में देखना चाहता है। इनकी शादी 24 सितंबर को है जिसकी रस्में 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है इन दोनों की पहली तस्वीर गुरुद्वारे मे वायरल हुई है।
परिणीति चोपड़ा अपने सुंदर आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती है जो की एक अभिनेत्री है वह राघव चढ़ा एक पॉलिटिशियन है। जिन्होंने अपने दम पर बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है।आखिर में जिस दिन का सभी लोग इंतजार कर रहे थे वो दिन जल्द ही आने वाला है सभी लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। सभी लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है। सभी लोग जानना चाहते हैं कि परिणीति चोपड़ा ब्राइडल लुक में कैसी लगती है वह अपनी शादी में कौन सा डिजाइनर लहंगा पहनती है। परिणीति ने अपनी शादी को ग्रैंड बनाने के लिए क्या-क्या तैयारी कर रखी है खबरो के अनुसार मनीष मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा का लहंगा डिजाइन करने वाले हैं।

शादी की रस्में शुरू हो चुकी है इनकी रस्मों की शुरुआत गुरुद्वारे में सेरेमनी हुई है। जिसमें इन दोनों का लुक सभी लोगों को आकर्षित कर रहा है। इन दोनों के आउटफिट बहुत ही प्यारे लग रहे हैं सेरेमनी समारोह में इस कपल को गुलाबी और बेज रंग के आउटफिट में देखा गया है इस सेरेमनी में परिणीति को गुलाबी रंग के प्लाजो सूट में देखा गया है। जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही है वह राघव को पिंक कलर के बेज में देखा गया है जिसमें वह लोगों को अपनी और अट्रैक्टिव कर रहे हैं। यह दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ सेरेमनी में पोज देते नजर आए।
परिणीति और राघव एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान व रौनक है दोनों ही शादी के लिए काफी उत्साहित लग रहे हैं।एक तस्वीर में दोनों को प्रार्थना करते हुए भी देखा गया है। जिसकी उनके परिवार वाले उनके पास में ही खड़े हैं।
इन्होंने अभी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन करने गए।
परिणीति व राघव की वेडिंग उदयपुर के दो लग्जरी होटलो ताज लेक पैलेस व द लीला पैलेस में होगी। परिणीति मुंबई की रहने वाली है जिसने अपने घर को पूरी तरह सजवा लिया है। इनके प्री वेडिंग फंक्शन 23 व 24 सितंबर को है जिसमें सबसे पहले चूड़ा समारोह होगा उसके बाद हल्दी फिर मेहंदी होगी। रात को डांस समारोह होगा। इन्होंने डांस समारोह में थीम 90 के दशक के सॉन्ग की रखी है जिसको लेकर यह काफी उत्साहित है। परिणीति के घर से सभी लोग शादी में शामिल होंगे व परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में नजर आएगी। लेकिन उनके पति निक किसी कांन्सर्ट मैं जाने के कारण ग्रैंड वेडिंग में नहीं आ पाएंगे।विवाह बंधन में बनने के बाद यह कपल उसी जगह पर रिसेप्शन समारोह करेगा और सभी लोगों से मिलेंगे।
