Nissan X Trail – भारत में फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली इस कार ने सभी लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है।क्योंकि इस 50 लाख की लग्जरी एसयूवी कार में अचानक से ₹21 लाख रुपए का डिस्काउंट कैसे मिल सकता है।दोस्तों इस समय निसान की फ्लैगशिप SUV X Trail पर मिल रही है ये छूट पूरे ऑटोसेक्टर में चर्चा का विषय है।आइए जानते हैं आखिर 50 लाख की गाड़ी अब सिर्फ ₹29 लाख में कैसे मिल रही है?
Nissan X Trail अब सिर्फ ₹29 लाख में?
Nissan India ने कुछ महीनों पहले भारत में निसान की एक लग्जरी गाड़ी X Trail को लॉन्च किया था। कंपनी के द्वारा इस कार की एक्स शोरूम कीमत 50 लाख रुपए रखी गई थी।इसके बाद एक्सपर्ट्स ने अपनी राय जाहिर करते हुए बताया था कि इस कार की कीमत ₹35 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अब दूसरी और निसान के द्वारा इस SUV पर ₹21 लाख रुपए की छूट दी जा रही है। निसान कंपनी के द्वारा यह कार अब आपको ऑन रोड ₹29 लाख से ₹33 लाख रुपए के बीच मिल जाएगी।
Nissan ने क्यों दी इतनी बड़ी छूट
निसान इंडिया ने अगस्त 2024 में भारत में इस X Trail SUV की 150 यूनिट्स मंगवाई थी। इसके बाद ग्राहकों के द्वारा इस कार की ऊंची कीमत और कम फीचर्स के कारण उन्होंने इसे खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।अब इस कार को Big Boy Toyz जैसे प्रीमियम डीलर्स के द्वारा ब्रांड न्यू कंडीशन में भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें – होंडा की इस कार की लॉन्च से पहले डिटेल्स हुई लीक, जानिए क्या है जबरदस्त फीचर्स
Nissan X Trail के क्या है फीचर्स?
हमें निसान की इस एसयूवी में 1.5 लीटर, तीन सिलेंडर टर्बो चार्ज इंजन मिलता है। जो इस गाड़ी को 160bhp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करके देता है। जो कि फॉर्च्यूनर के मुकाबले काफी कम है।निसान की X Trail 7 सीटर होने के बावजूद इसकी तीसरी रो में नहीं के बराबर लेगरूम दिया गया है। इस 35 लाख की एसयूवी में सीट्स फैब्रिक की दी गई है। इसके अलावा इस कार में ना लेदर, ना वेंटिलेशन और ना इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट है। इस महंगी SUV कार में ADAS जैसी टेक्नोलॉजी का ना होना इसे कम आकर्षक बनाते है।
अगर आप उन लोगों में से हैं जो कुछ अलग और यूनिक करना चाहते हैं। या फिर ऐसी कार खरीदने के इच्छुक है जो सड़कों पर कम ही देखने को मिले।तो निसान X Trail आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। क्योंकि किसी भी ब्रांड न्यू कार पर ₹21 लाख रुपए का डिस्काउंट मिलना बेहद बड़ी बात है।
