भारत की स्कूटर बनाने वाली कंपनी बजाज ने अपना सबसे सस्ता किफायती चेतक स्कूटर लांच कर दिया है।इसे मॉडल Bajaj Chetak 3503 के रूप में जाना जाएगा।बजाज कंपनी के द्वारा इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत सिर्फ ₹1,10,000 रुपए रखी गई है।ये स्कूटर वर्तमान में मौजूद Chetak 3501 वेरिएंट से लगभग ₹20,000 तक सस्ता है। कंपनी के द्वारा उठाए गए इस कदम से ज्यादा से ज्यादा लोग चेतक ब्रांड का स्कूटर खरीदना चाहेंगे।
Bajaj Chetak 3503 में मिलने वाले कलर ऑप्शन
बजाज कंपनी का यह नया चेतक (Chetak 3503) 4 शानदार कलर ऑप्शन के साथ आता है।इसमें साइबर वाइट, मैट ग्रे, इंडिगो ब्लू और ब्रुकलिन ब्लैक जैसे कलर ऑप्शंस मिलते हैं।यह स्कूटर बेहद ही आकर्षक दिखता है जो कि युवा राइडर्स को बेहद पसंद आएगा।
कैसी है Chetak 3503 की परफॉर्मेंस?
बजाज के इस चेतक स्कूटर में यदि परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें हमें वही बैटरी दिखाई देती है जो बाकी चेतक के वेरिएंट में मिलती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 63 किलोमीटर घंटा है वही यदि हम स्कूटर के रेंज की बात करे तो यह 155 किलोमीटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड भले ही कम हो लेकिन इसकी अधिक रेंज होने का फायदा मिलता है।

New Chetak 3503 फीचर्स
बजाज के इस नए चेतक स्कूटर में कंपनी की तरफ से कुछ फीचर्स में कमी की गई है। कंपनी की तरफ से अब इसमें साधारण ब्लूटूथ क्लस्टर दिया गया है। Chetak 3503 वेरिएंट में फूल डिजिटल या स्मार्ट कनेक्टेड डिस्प्ले की जगह सिंपल ब्लूटूथ क्लस्टर दिया गया है। कंपनी के इस स्कूटर वेरिएंट को चार्ज करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।बजाज के द्वारा स्टाइलिश दिखने वाले टर्न इंडिकेटर अब इस मॉडल में नहीं दिखाई देंगे।
कब होगी बुकिंग और डिलीवरी?
बजाज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी के द्वारा इस स्कूटर की डिलीवरी लोगों को मई के पहले सप्ताह से मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर आप भी एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और बजट के अंदर आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं। तो आप ये नया Bajaj Chetak 3503 स्कूटर खरीद सकते है।
