DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: One Nation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी, 2029 में देशभर में हो सकते है एक साथ चुनाव
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » One Nation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी, 2029 में देशभर में हो सकते है एक साथ चुनाव
देश

One Nation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी, 2029 में देशभर में हो सकते है एक साथ चुनाव

Lokesh Jangid
Last updated: December 12, 2024 3:41 pm
Lokesh Jangid
Share
6 Min Read
One Nation One Election
One Nation One Election
SHARE

One Nation One Election – भारत देश में जल्द ही एक देश एक चुनाव बिल लागू हो जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। सूत्रों के हवाले से अगले हफ़्ते इस बिल को संसद में पेश किया जा सकता है। सरकार के बाद संसद के जरिए यह बिल चर्चा के लिए जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) के पास भेजा जाएगा। इसके बाद जेपीसी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बिल पर चर्चा करेगी।

Contents
  • One Nation One Election
    • 7 देशों की चुनाव प्रक्रिया पर की गई रिसर्च 
    • बिल पास होने पर 2029 में इन 3 बिंदुओं के साथ होगा वन नेशन वन इलेक्शन
    • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैनल के 5 सुझाव
    • आखिर क्या है वन एक्शन वन इलेक्शन?

आपको हम यह बता दे कि इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस कैबिनेट मीटिंग के बाद अश्विनी शाह ने कहा था पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ में होंगे इसके 100 दिन बाद दूसरे फेज में निकाय चुनाव साथ कराए जाएंगे।

One Nation One Election

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए 2 सितम्बर 2023 को एक पैनल बनाया गया था। इस पैनल ने 191 दिन की रिसर्च करने के बाद वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट 14 मार्च को सौंपी थी।

7 देशों की चुनाव प्रक्रिया पर की गई रिसर्च 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैनल के अनुसार एक साथ चुनाव के लिए अन्य देशों के चुनाव का विश्लेषण किया गया। इन चुनाव का उद्देश्य चुनाव प्रथा में पारदर्शिता लाना है। 

स्वीडन – स्वीडन अपने चुनाव में आनुपातिक चुनावी प्रणाली अपनाता है यानी राजनीतिक दलों को वोटों के आधार पर विधानसभा में सीटें दी जाती है। स्वीडन में नगर परिषद, संसद और काउंटी के चुनाव एक ही समय पर होते हैं। यह चुनाव हर 4 साल में सितंबर के दूसरे रविवार को होते हैं। इसके अलावा स्वीडन में नगर पालिका विधानसभाओं के चुनाव हर 5 साल में एक बार सितंबर के दूसरे रविवार को होते हैं।

इंडोनेशिया – इंडोनेशिया में साल 2019 से एक साथ चुनाव हो रहे हैं। यहां पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों एक ही दिन चुने जाते हैं मतदाता द्वारा गुप्त मतदान किया जाता है और डुप्लीकेट मतदान को रोकने के लिए उनकी उंगलियों पर अमिट शाही लगाई जाती है। इंडोनेशिया में 14 फरवरी 2024 को हुए चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा एकदिवसीय चुनाव बताया गया। क्योंकि इंडोनेशिया के 200 मिलियन लोगों ने सभी पांच स्तरों – राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद सदस्य, क्षेत्रीय और नगर निगम के सदस्यों ने वोटिंग की थी।

यह भी पढ़ें – C ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस, बन बैठी प्रोडक्शन हाउस की मालकिन, जानिए क्या है नेटवर्थ?

बिल पास होने पर 2029 में इन 3 बिंदुओं के साथ होगा वन नेशन वन इलेक्शन

1.कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार वन नेशन वन इलेक्शन के लिए कई राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल घटेगा

2. कमेटी का यह सुझाव भी है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में हुए हैं उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

3. न्याय आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से लागू होगा। 25 राज्यों में दिसंबर 2026 तक विधानसभा चुनाव कराने होंगे। 

इस समिति में 8 सदस्य शामिल है जिनके नाम निम्न प्रकार है। 

1. रामनाथ कोविंद (अध्यक्ष)

2. हरीश साल्वे (वरिष्ठ अधिवक्ता – वकील)

3. अमित शाह (गृहमंत्री-बीजेपी)

4. अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस नेता)

5. गुलाब नमी (डीपीए पार्टी)

6. एन के सिंह (15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष) 

7. डॉ सुभाष कश्यप (लोकसभा के पूर्व महासचिव) 

8. संजय कोठारी (पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त) 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैनल के 5 सुझाव

1. राज्य की सभी विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 तक बढ़ाया जाए।

2. हंग असेंबली जिसमें किसी को बहुमत नहीं मिलता।, नो कॉन्फिडेंस मोशन लागू होने पर 5 साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं। 

3. पहले फेज में लोकसभा विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे उसके बाद दूसरे फेज में 100 दिनों के अंदर लोकल बॉडी के इलेक्शन कराए जाएंगे।

4. चुनाव आयोग लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय चुनाव निकायों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों के सलाह पर परामर्श लेकर के सिंगल वोटर लिस्ट और वोटर आईडी तैयार करेगा।

5. रामनाथ कोविंद पैनल ने चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों, उपकरणों और जनशक्ति की एडवांस में प्लानिंग करने की सिफारिश की है।

आखिर क्या है वन एक्शन वन इलेक्शन?

वर्तमान में भारत में राज्यों के विधानसभा चुनाव और देश के लोकसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं।वन नेशन वन इलेक्शन का मतलब है पूरे देश में एक साथ ही लोकसभा विधानसभा के चुनाव हो। यानी वोटर लोकसभा और राज्य के विधानसभा के सदस्यों को चुनने के लिए एक ही दिन, एक ही समय पर अपना वोट डालेंगे।

भारत की आजादी के बाद 1952, 1957, 1962, 1967 में लोकसभा विधानसभा चुनाव एक साथ ही हुए थे। परंतु 1968 और 1969 में कई विधानसभाए समय से पहले ही भंग कर दी गई जिसके बाद 1970 में लोकसभा भी भंग कर दी गई। इसके बाद से देश में अब तक एक देश एक चुनाव नहीं हुए।

राम मंदिर की वर्षगांठ पर योगी ने दी हिंदुओं को चेतावनी. “बटेंगे तो कटेंगे” पर फिर दिया जोर
Nayab Singh Saini जानिए कौन है हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी? – Haryana CM
सरकार का ऐलान – 8वीं पे कमीशन का टाइमलाइन क्लियर! कब बढ़ेगा वेतन?
एल्विश यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जाना पड़ेगा 10 से 20 साल के लिए जेल
ब्रह्मोस मिसाइल का पहली बार हुआ इस्तेमाल, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को हुआ कितना नुकसान
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article REET Bharti 2024 REET 27 फरवरी को होगा, 16 दिसंबर से शुरू ऑनलाइन आवेदन, लास्ट डेट 15 जनवरी
Next Article Samod Polie Station जयपुर के सामोद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल, बुजुर्ग महिला के सिर पर आई चोट

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

Parents Rejected Love Marriage Son Died Parents Do Statue Marriage Yearly
देश

लव मैरिज ना करवाने पर बेटे ने कर लिया सुसाइड, पैरेंट्स अब मूर्ति बना कर हर साल करवाते शादी

March 28, 2026
Petrol Diesel Price
देश

Petrol-Diesel Price – मोदी सरकार ₹10 तक कम कर सकती है पेट्रोल-डीजल के दाम, मिलेगी बड़ी राहत

December 28, 2023
महाकुम्भ में साइबर अपराधी
देश

महाकुंभ में जाने वाले हो जाएं सावधान ! साइबर अपराधियों ने बिछाया ठगी का महाजाल

January 11, 2025
Travel Ban to Turkey & Azerbaijan
देश

पाकिस्तान के “भाईजान” की भारत वाली दुकान अब होगी बंद, संकट में घिरे तुर्की और अज़रबैजान

May 14, 2025
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?