Meerut Murder Case: घटना मेरठ शहर से सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. पति, पत्नी और तीन बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में फैली है सनसनी. मामला गुरुवार 9 जनवरी 2025 का है और घटना स्थल मेरठ के लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन क्षेत्र का है. मरने वालों की पहचान पति मोईन, पत्नी अस्मा और इनकी तीन बेटियां, अफ़सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) के रूप में की गयी है.
भाई ने किया हत्या का खुलासा
मृतक मोईन का भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ मोईन के घर उससे मिलने गया था. सलीम का कहना है कि वह अपनी पत्नी को अस्पताल दिखाने गया था और लौटते समय अपने भाई के घर मिलने पहुंचा. मोईन के घर पर सलीम को ताला लगा मिला जिसके बाद उसने मोईन को कई कॉल करें पर कोई जवाब नहीं आया. बाद में सलीम ने मोईन के घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसने का फैसला किया. जब सलीम अंदर गया तो वहां का मंजर देखकर बुरी तरह. घबरा गया. उसने अपनी भाई, भाभी, और तीनों भतीजियों के मृत पड़े शव वहां देखे.
हत्या की सूचना पर आई पुलिस
सलीम ने तुरंत पुलिस को हत्या की जानकारी दी. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें वहां मोईन और उसकी पत्नी अस्मा का शव कपड़े में लिपटा पड़ा मिला, वही सामान रखने वाला पलंग खुला पड़ा था. जब पलंग के अंदर देखा गया तो वहां तीनों बच्चियों के शव बोरियों में बंद पड़े मिले. पुलिस ने पूरा घर सील कर दिया है और जांच में जुट गई है
मोईन का था मिस्त्री का काम
पड़ोसियों ने बताया कि मोईन एक मिस्त्री का काम करता था और किराए के घर लेकर मेरठ में रह रहा था. मोईन के सभी भाई मिस्त्री है. इससे पहले मोईन रुड़की में रहकर भी काम कर चुका है और डेढ़ महीने पहले ही मेरठ आकर रहने लगा था. मोईन आर्थिक रूप से कमजोर था और इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वह जिस घरमें किराए पर रह रहा था वहां दीवारों पर प्लास्टर भी नहीं हो रखा है. आसपास के लोग मोईन के परिवार को बहुत सीधा-सदा बता रहे हैं, कहा जा रहा है कि इनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है.
हत्या के बन रहे हैं तीन एंगल
पुलिस तीन एंगल को लेकर हत्या की जांच कर रही है. पहला, की हत्या में दो-तीन लोग शामिल थे जो घर में काफी देर रुके और बाद में बड़े शातिराना अंदाज से हत्या को अंजाम दिया. दूसरा, की हत्या करने वाला कोई जानकार व्यक्ति है जिसका घर में काफी आना-जाना रहता था. और तीसरा, कि हत्या से पहले पूरे परिवार को कोई नशीली चीज दी गई है क्योंकि आसपास किसी ने भी किसी की चिख तक नहीं सुनी.
