Maruti Ertiga Hybrid – मारुति सुजुकी इन दिनों अपने एसयूवी सेगमेंट को बढ़ाने में लगी है। मारुति ने अपनी पॉपुलर 7 सीटर कार अर्टिगा को हाइब्रिड मॉडल ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। सबसे पहले इस कार की बिक्री इंडोनेशिया में होगी वहां पर इसे अर्टिगा क्रूज हाइब्रिड के नाम से जाना जाएगा।इस MPV में एक स्पोर्टियर एक्सटीरियर और बड़ा बैटरी पैक शामिल किया गया है। जो पेट्रोल इंजन दोनों के साथ काम करता है जिससे गाड़ी का माइलेज भी बढ़ता है।
Maruti Ertiga Hybrid का माइलेज बढ़ जाएगा
Maruti Ertiga Hybrid को नए 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ जोड़ा गया है। जो 103 बीएचपी पावर और 137 नैनोमीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 10Ah की बैटरी दी गई है जिस पर कंपनी के द्वारा 8 साल की गारंटी दी जा रही है। गाड़ी के हाइब्रिड होने से अर्टिगा का माइलेज बेहतर होगा।अभी मारुति के अर्टिगा पेट्रोल मॉडल के माइलेज की बात करे तो ये तकरीबन 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। वहीं दूसरी ओर हाइब्रिड मॉडल का माइलेज 24.2Km/l तक होगा। वहीं यदि हाइब्रिड मॉडल के सीएनजी सेगमेंट की बात की जाए तो उसका एवरेज 26 किलोमीटर प्रति लीटर होगा।
यह भी पढ़ें – Virat Anushka Son Name – विराट अनुष्का के बेटे का नाम आया सामने, जन्म के 5 दिन बाद दी जानकारी

जानिए अर्टिगा हाइब्रिड के जबरदस्त फीचर्स
यदि हम मारुति सुजुकी के अर्टिगा हाइब्रिड क्रूज मॉडल को बाहर से देखे तो इसका लुक भी बेहद लाजवाब है।कंपनी के द्वारा इसका एंटीना छोटा कर दिया गया है। गाड़ी के अगले हिस्से में स्पोर्टी बंपर दिया गया है।इसके अलावा साइड अंडर स्पाइलर, साइड बॉडी डिकल्स, पिछले हिस्से में अपर स्पाइलर और स्पोर्टी बंपर के साथ अंडर स्पाइलर दिए गए है।इस MPV को देखते ही आप समझ जायेंगे की इसमें LSD DRLs दिए गए हैं।जो हर मॉडल में नहीं दिए गए है। इस कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इस Maruti Ertiga Hybrid मॉडल में क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे बैठने वालों ले लिए आर्म रेस्ट भी दिया गया है।
भारत में जल्द देखने को मिलेगी ये कार
मारुति के अर्टिगा हाइब्रिड मॉडल को इंडोनेशिया के बाद जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के द्वारा इस मॉडल में इंजन में किसी भी प्रकार की चेंजेस नहीं किए जाएंगे। हालांकि कार के बाहरी डिजाइन को थोड़ा बहुत चेंज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस Maruti Ertiga Hybrid मॉडल की कीमत तकरीबन ₹15.30 लाख रुपए है लेकिन भारत में इसकी कीमत कम हो सकती है। भारतीय बाजार में कंपनी इस कार को XL6 और स्टैंडर्ड वेरिएंट के बीच में उतारेगी।
