Mahindra Bolero – यदि आप भी एक बड़ी 7 सीटर दमदार, भरोसेमंद और पावरफुल गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो महिंद्रा वाले आपके लिए अप्रैल 2025 में एक शानदार ऑफर लेकर आए हैं। जिसमें आपको महिंद्रा की 7 सीटर बोलेरो B6 Opt 2024 मॉडल पर ₹1,05,000 तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। कंपनी के इस ऑफर के जरिए आप ₹100000 से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं आइए जरा जानते हैं कैसे आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है।
आखिर कंपनी का क्या है डिस्काउंट ब्रेकअप?(Mahindra Bolero B6 Opt)
महिंद्रा कंपनी के द्वारा जो ₹105000 की छूट की दी जा रही है तो उस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट छूट और लो इंटरेस्ट ऑप्शन शामिल है। इसके अलावा डीलरशिप के अनुसार आपको थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
महिंद्रा का ये ऑफर कब तक है?
महिंद्रा कंपनी की तरफ से दी जा रही है ये छूट सिर्फ अप्रैल 2025 तक ही वैलिड है। यदि आप महिंद्रा की बोलेरो इस महीने में बुक कराते है तो ही आप इस बड़े डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
Mahindra Bolero B6 Opt क्यों है इतनी फेमस?
महिंद्रा की ये बोलेरो B6 Opt बहुत ही दमदार और देखने में रफ एंड टफ लगती है। इस कार में आपको 1.5 लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलता है जो की एक बेहतर माइलेज देता है। इसके अलावा आपको बोलेरो में म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडोज जैसे अत्याधुनिक फीचर मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से आपको इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें – अप्रैल से बंद हो जाएगी मारुति की ये कार, बेस मॉडल पर ₹1.15 लाख छूट, यहां हुई टैक्स फ्री
लोगों की पसंदीदा SUV
यदि हम आपको बताएं की महिंद्रा बोलेरो कई वर्षों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक रही है। क्योंकि इस गाड़ी का सॉलिड बिल्ड, परफॉर्मेंस और सस्ता मेंटेनेंस इसी लोगों की पहली पसंद बनाता है। इस कार का स्टॉक अभी लिमिटेड है और कंपनी के द्वारा यह ऑफर सिर्फ इसी महीने के लिए है। तो आप आज ही अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर फटाफट बुकिंग कर सकते हैं और महिंद्रा बोलेरो B6 Opt पर साल की सबसे बड़ी छूट पा सकते हैं।
