भारत देश में Apple के प्रोडक्ट्स काफी लोकप्रिय है। लोग इन प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और सस्ते होने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। यदि आप भी Apple MacBook को कम दाम में खरीदने के लिए सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं तो सही समय आ गया है आप सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि भारत में एप्पल के प्रोडक्ट्स काफी सस्ते दामों में मिल रहे हैं। एप्पल की ऑथराइज्ड रीसेलर ने क्रिसमस थीम वाली सेल में एप्पल की MacBook Air, MacBook Pro, iMac कंप्यूटर, Mini कंप्यूटर, Mac Mini आदि भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
एप्पल प्रोडक्ट के नए व पुराने दोनों प्रोडक्ट्स पर छूट मिल रही है। नए मॉडल जिसमें M3 चिप से लेस मॉडल भी शामिल है। ऑफर में 2020 में लॉन्च किए गए M1 मैकबुक एयर 50,000 रुपए से भी कम मिल रहा है।
अमेजॉन की क्रिसमस कार्निवल सेल में यदि हम एप्पल के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो इन पर एचडीएफसी बैंक कार्ड पर ₹5000 का Instant कैशबैक प्राप्त होगा व ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस साथ ही अलग-अलग मॉडलों पर अलग-अलग तरीके की छूट मिल रही है।
M1 MacBook Air मिल रहा है आधी कीमत में
M1 मैकबुक एयर सेल में इसकी कीमत आधी हो गई है M1 मैकबुक एयर ₹99,900 का मॉडल है जिसे सेल में (256जीबी) ₹46,918 रुपए में खरीदा जा सकता है। M1 मैकबुक में 17,982 का इंस्टेंट डिस्काउंट, एचडीएफसी कार्ड पर ₹5000 का इंस्टेंट कैशबै, ₹20000 का एक्सचेंज बोनस व Cashify की और से ₹10000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
अभी तक मैकबुक 1 सभी के बीच में काफी लोकप्रिय रहा है, लोग इसे खरीदने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। यदि इसके अलावा भी आप एप्पल के प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो मैकबुक एयर (M2 256 जीबी), मैकबुक एयर (M2 15 इंच), मैकबुक प्रो (M2 256 जीबी और 512 जीबी) आदि पर भी छूट का लाभ ले सकते हैं।अमेजॉन ने एप्पल के 14 इंच मैकबुक प्रो और M2 चिप के साथ बड़े 16 इंच मैकबुक प्रो, 24 इंच डिस्प्ले के साथ नए M3 आईमैक और M2 मैक मिनी की कीमतों में भी कटौती की है।
अमेजॉन क्रिसमस कार्निवल सेल में एप्पल के मैक कंप्यूटर कितने सस्ते मिल रहे हैं जानिए
मैकबुक एयर M1 की कीमत ₹99,900 रुपए थी।मैकबुक एयर 1 (256जीबी) ₹17,982 के इंस्टेंट डिस्काउंट व ₹5000 का इंस्टेंट कैशबैक, ₹10000 का एक्सचेंज बोनस और ₹20000 रुपए ओल्ड डिवाइस वैल्यू के बाद इसकी कीमत ₹46,918 रुपए रह गई है जो की सबसे कम कीमत है और यह उन लोगों के लिए कारगर साबित हो सकती है जो की मैकबुक एयर 1 को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं।
मैकबुक एयर M2(256जीबी) की कीमत ₹1,14,900 रुपए थी। जिसमें अब ₹11,490 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट, ₹5000 इंस्टेंट कैशबैक (एचडीएफसी बैंक से), ₹10000 एक्सचेंज बोनस और ₹20000 जो डिवाइस वैल्यू के बाद इसकी वैल्यू ₹68,410 रुपए रह गई है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो की मैकबुक एयर M2 को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं
