DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
एजुकेशन

बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?

Vishwas Sharma
Last updated: June 24, 2025 3:03 pm
Vishwas Sharma
Share
6 Min Read
LIC Bima Sakhi Yojana बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
LIC Bima Sakhi Yojana बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
SHARE

Bima Sakhi Yojana – भारत में एलआईसी यानि भारत जीवन बीमा निगम हर वर्ग के लोगों के लिए बीमा पॉलिसी पेश करती है। हाल ही में इस सरकारी बीमा कंपनी ने महिलाओं के लिए एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कम से कम महिलाओं को ₹7000 प्रति माह मिलेगा। पिछले साल 9 दिसंबर 2024 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत हरियाणा के पानीपत में लॉन्च करके करी थी। एलआईसी की इस योजना का नाम ‘बीमा सखी योजना‘ है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बीमा एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है जिससे उनकी नौकरी का अवसर बढ़ता है और गांव में बीमा की पहुंच बढ़ती है। 

Contents
  • बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? (Bima Sakhi Yojana)
    • बीमा सखी योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार है (Important Points of Bima Sakhi Yojana)
    • एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए क्या पात्रता है?
    • कौन सी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है? 
    • LIC बीमा सखी योजना के अंतर्गत मिलने वाला स्टाइपेंड (Stipend Under Bima Sakhi Yojana)
  • LIC बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? 
    • LIC बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents For Bima Sakhi Yojana)

बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? (Bima Sakhi Yojana)

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा जारी की गई बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। इस योजना के अंतर्गत न सिर्फ ग्रामीण महिलाएं बल्कि शहरी महिलाओ को भी बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही महिलाओं को वित्तीय जानकारी भी प्राप्त होगी। इस योजना के माध्यम से गांव और शहरों में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। भारत सरकार का लक्ष्य हर ग्राम पंचायत क्षेत्र में कम से कम एक बीमा सखी को नामांकित करना है। 

बीमा सखी योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार है (Important Points of Bima Sakhi Yojana)

  • 3 साल की ट्रेनिंग – इस योजना में महिलाओं को एलआईसी के उत्पादों, वित्तीय साक्षरता और बीमा की जरूरत के बारे में सिखाया जाएगा। 
  • स्टाइपेंड – बीमा सखी योजना के तहत ट्रेनिंग करने वाली महिलाओं को 3 साल की ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • LIC एजेंट बनने का मौका – इस योजना में ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद महिलाएं LIC की बीमा एजेंट बनकर कमीशन कमा सकेगी।
  • गांवों में LIC के बीमा का प्रचार – इस बीमा सखी योजना के माध्यम से बीमा सखियां गांव के लोगों को बीमा के फायदे समझाएगी और सही पॉलिसी चुनने में मदद करेगी। 
  • LIC का लक्ष्य – भारतीय जीवन बीमा निगम का लक्ष्य इस योजना के तहत 100000 महिलाओं को बीमा सखी बनाना है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए क्या पात्रता है?

  • आयु – इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता – महिला को कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता – ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

कौन सी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है? 

  • एलआईसी के मौजूदा एजेंट, कर्मचारियों की पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन या ससुराल वाले इस योजना में शामिल नहीं हो सकते है।
  • LIC से रिटायर हुई महिला कर्मचारी या पूर्व एजेंट।
  • जो महिलाएं पहले से LIC की एजेंट हो।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को शर्तों को पूरा करना होगा। यदि आप योग्य है तो आवेदन करके बीमा सखी बन सकती है।

LIC बीमा सखी योजना के अंतर्गत मिलने वाला स्टाइपेंड (Stipend Under Bima Sakhi Yojana)

  • पहले साल कोई शर्त नहीं रखी गई है सीधे ₹7000 मिलेंगे। 
  • दूसरे और तीसरे साल में मासिक स्टाइपेंड पाने के लिए पहले साल की कम से कम 65% पॉलिसी एक्टिव होनी चाहिए। 
  • 3 साल बाद ट्रेनिंग पूरी करने वाली महिलाएं LIC की एजेंट बनकर कमीशन कमा सकेगी।

यह भी पढ़ें – किसान का बेटा बना आईएएस, तीसरी बार में ही पास की यूपीएससी की परीक्षा लाया 17 वी रैंक

LIC बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? 

LIC बीमा सखी योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, इसके लिए कोई ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है।

LIC बीमा सखी योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • चरण 1 – LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण 2 – पेज को स्क्रॉल करके “Click Here For Bima Sakhi” बटन पर क्लिक करें। 
  • चरण 3 – इस पेज पर नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, LIC के एजेंट कर्मचारी से संबंध भरकर कैप्चा कोड डाले और सबमिट बटन दबाए।
  • चरण 4 – इसके बाद अपना राज्य और शहर चुने। 
  • चरण 5 – इसके बाद एलआईसी का ब्रांच ऑफिस चुनकर ‘Submit Lead Form” पर क्लिक करे।

LIC बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents For Bima Sakhi Yojana)

  • एड्रेस प्रूफ के प्रमाण की स्वप्रमाणित कॉपी
  • उम्र के प्रमाण की स्वप्रमाणित कॉपी 
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण की स्वप्रमाणित कॉपी। 

आवेदन करने के बाद एलआईसी की टीम आपके साथ संपर्क करेगी। इस योजना से जुड़कर आप एक सशक्त बीमा सखी बन सकती हैं।

CTET के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन, जाने कब होगी परीक्षा?
बस ड्राइवर पिता, बेटे के 96%अंक! संस्कृत में 100 का कमाल
RPSC 2nd Grade Vacancy 2025 – 2129 पदों पर नोटिफिकेशन हुआ जारी, 26 दिसंबर से शुरू ऑनलाइन आवेदन
दुनिया में सबसे ज्यादा किशमिश कौन बनाता है? जानिए पूरी जानकारी
पेंटर भाइयों की तीनो बेटियों ने RBSE 10th के रिजल्ट में रचा इतिहास, 95% से ऊपर अंक
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Youtuber Jyoti Malhotra Case ज्योति मल्होत्रा के पिता की कोर्ट पहुंचने पर बेटी से नहीं हो सकी मुलाकात, बोले किसी ने मुझे……
Next Article Nikhil Kamath invested 137 cr in goldi solar 137 करोड़ के साथ निखिल कामथ ने लगाई बड़ी बाजी! क्या यह सोलर स्टॉक बनेगा मल्टीबैगर?

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

RBSE 12th Board Toppers List
एजुकेशन

एन.के.स्कूल की काशवी शर्मा के 99% अंक, जयपुर की बेटियों ने मारी बाज़ी

May 22, 2025
Rajasthan SI पेपरलीक
एजुकेशन

पोस्टिंग मिलने के मात्र तीन दिन बाद ही 11 ट्रेनि इसआई सस्पेंड. SI पेपरलीक से जुड़ा है मामला

January 4, 2025
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली भर्ती
एजुकेशन

राजस्थान में RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 575 पदों पर निकली भर्ती, जानिए लास्ट डेट

January 11, 2025
सीकर के स्कूल में CCTV कैमरे चोरी
एजुकेशन

कुछ कैमरे टूटे, बाकी के ले भागा चोर: सीकर के एक सरकारी स्कूल की घटना

January 16, 2025
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?