Kia Sonet – भारतीय बाजार में इस कार कंपनी ने बहुत तेजी से ग्रोथ की है।यह कार कंपनी साउथ कोरिया की है।जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है Kia कंपनी की, जिसने बेहद ही कम समय में भारत में अपना नाम कमाया है।किया ने अप्रैल 2025 के सेल्स आंकड़ों से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अभी भी उनकी बाजार में अच्छी पकड़ है। Kia कंपनी ने अप्रैल महीने में तकरीबन 23,623 यूनिट्स बेची है।जो कि सालाना आधार पर अप्रैल 2024 के मुकाबले 18.3% अधिक है।
किया कि सबसे अधिक बिकने वाले कार Kia Sonet
साउथ कोरिया की किया कंपनी ने भारत में सबसे अधिक Kia Sonet SUV को बेचा है।किया कंपनी ने सबसे ज्यादा 8,068 यूनिट्स Kia Sonet की बेची है।

जानिए Kia की बाकी कारों का परफॉर्मेंस?
यदि हम किया कंपनी की बाकी कारों की बात करें तो इस रेस में Kia Seltos भी पीछे नहीं है।कंपनी ने किया सेल्टोस की 6,135 यूनिट्स बेची है। वही Kia Carnes एक फैमिली कार है जिसकी कंपनी ने 5,259 यूनिट्स बेची है। हाल ही में किया कंपनी के द्वारा एक नई कार Syros लॉन्च की गई।इस कार की भी कंपनी ने पिछले महीने 4000 यूनिट्स बेची है। वही यदि हम प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो किया ने Kia Carnival की कुल 161 यूनिट्स बेची है।
यह भी पढ़ें – इन 5 कारों का माइलेज 30km तक, बढ़ती तेल की प्राइस के बीच; जानिए क्या है कारों की कीमत?
Kia पर है लोगों का भरोसा
किया कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि हमने नए फाइनेंशियल ईयर 2025 की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से की है। कंपनी को लोगों की ओर से Kia Sonet और Kia Syros की शानदार प्रतिक्रिया मिलती रही है। कंपनी के प्रेसिडेंट ने बताया कि हमारा फोकस लोगों की जरूरत के मुताबिक सॉल्यूशन देना होता है।
Kia Clavis होगी इस महीने लॉन्च
किया कंपनी अपनी नई कार Kia Clavis को 8 मई 2025 को लॉन्च करने जा रही है।कंपनी की ये कार नए सेगमेंट के स्टैंडर्ड को बताएगी। इसके साथ ही ये कार लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है। किया इंडिया ने लोगों को यह बता दिया है कि यदि आपके प्रोडक्ट के फीचर्स शानदार हो, डिजाइन गजब का हो तो ग्राहक उस कार को सफलता तक पहुंचाते है।
