हर साल किसी ना किसी कंपनी की कार को दुनिया की सबसे जबरदस्त कार का खिताब दिया जाता है। आखिर इस साल दुनिया की सबसे बेहतरीन कार कौन सी है? जी हां इसका इंतजार अब खत्म हो गया है दुनिया की सबसे जबरदस्त कार Kia EV3 है। दोस्तों साउथ कोरिया की कंपनी Kia कि इस इलेक्ट्रिक कार ने 2025 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर का अवार्ड जीत कर पूरी दुनिया में तहलका मजा दिया है। इसकी घोषणा 16 अप्रैल 2025 को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में की गई जहां पर पूरी दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनियों ने अपने मॉडल पेश किए थे।
आखिर तीसरी बार कैसे जीती Kia? (KIA EV3)
साउथ कोरिया की कंपनी Kia लगातार एक से बढ़कर एक गाडियां लांच किए जा रही है और KIA EV3 की जीत कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि इससे पहले भी साल 2020 में किया को Kia Telluride और 2024 में Kia EV9 के लिए खिताब दिया गया था। अभी तक Kia कि यह तीसरी कार है जो वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर बनी है। इससे यह पता चलता है कि यह कंपनी लगातार शानदार परफॉर्मेंस कर रही है।
क्या है Kia EV3 में खास?
Kia की ये गाड़ी एक कॉम्पैक्ट SUV कार है जो की बहुत ही बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। यदि इसके लुक्स की बात करें तो वह बेहद शानदार है। इस कार में आपको हाईटेक इंटीरियर, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स, लॉन्ग रेंज मिलती है। यह कार उन लोगों को बेहद पसंद आएगी जो इलेक्ट्रिक कार के साथ-साथ स्टाइल, टेक्नोलॉजी और बजट तीनों चाहते हैं।
KIA EV3 इन कारों को देगी टक्कर
KIA EV3 का अवॉर्ड की दौड़ में मुकाबला दो दमदार कारों से था जिसमें BMW X3 और Hyundai Inster/Casper इलेक्ट्रिक शामिल थी।Kia की EV3 ने स्टाइल, टेक्नोलॉजी और कीमत को देखते हुए बाजी मार ली।

आखिर किसे मिलता है ये अवार्ड?
वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर ऐसे ही किसी भी गाड़ी को नहीं मिल जाता है बल्कि इसके लिए कुछ खास शर्तें होती है जिन्हें मानना जरूरी होता है। इसमें सालाना कम से कम 10,000 यूनिट्स बननी चाहिए। इसके अलावा गाड़ी की प्राइस लग्जरी सेगमेंट से कम होनी चाहिए वहीं ये गाड़ी कम से कम दुनिया के दो बड़े शहरों (जैसे इंडिया, अमेरिका, चीन, यूरोप) में बिकनी चाहिए।Kia EV3 को ये अवार्ड इसलिए मिला क्योंकि उसने ये सभी शर्त पूरी की थी।
वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर में किसे क्या मिला?
साल 2025 के अंदर 6 अन्य कैटेगरीज में भी अवार्ड दिए गए। जिसमें वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ़ द ईयर का खिताब Porsche 911 Carrera GTS को, वर्ल्ड लग्जरी कार का अवार्ड Volvo EX90 को, वर्ल्ड ईवी ऑफ़ द ईयर का अवार्ड Hyundai Inster/Casper इलेक्ट्रिक को दिया गया है। अवार्ड बहुत सी गाड़ियों को दिया गया है लेकिन KIA EV 3 को जो अवॉर्ड मिला है वो दुनिया का कार इंडस्ट्री में सबसे बड़ा अवार्ड है।
