यदि आप भी बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बाइक लवर्स के लिए यह खबर बहुत खुशखबरी वाली है। क्योंकि मोटरसाइकिल बनाने वाली कावासाकी कंपनी ने अपनी Kawasaki Versys 650 मॉडल की कीमतों में ₹20000 का डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने बताया कि यह छूट केवल 31 मई 2025 तक या फिर स्टॉक उपलब्ध रहने तक वैलिड है।इस बाइक पर कैशबैक वाउचर लागू होने से वर्तमान में बाइक की कीमत ₹7.77 लाख से घटकर ₹7.57 लाख रुपए हो गई है। आईए जानते हैं क्या है कावासाकी बाइक की कीमत, फीचर्स?
Kawasaki Versys 650 फीचर्स
कावासाकी इस बाइक में हमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ दिए टीएफटी डिस्पले, LED लाइटिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ट्रेक्शन कंट्रोल और ABS जैसे फीचर दिए गए हैं। बाइक खरीदने वालों को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन दिए हैं जिसमें मेटालिक मैट डार्क ग्रे और मेटालिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक खरीद सकते हैं।
Kawasaki 650 की पावर
Kawasaki Versys 650 एडवेंचर सेगमेंट में बहुत ही पहचाना हुआ नाम है। इसमें कंपनी की तरफ से 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 65.7bhp की पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलता है।
कावासाकी की तरफ से इस बाइक में दो एलइडी हैडलाइट्स दिए गए हैं। जो एक शार्प फ्रंट फेयरिंग के अंदर है। इसके अलावा बाइक के नीचे एक ट्यूबलर स्टील का फ्रेम है जो एडजेस्टेबल रिबाउंड और प्रीलोड के साथ यूएसडी फॉर्क्स से लैस है। बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और पीछे की तरफ 250mm डिस्क दिया गया है।
