जुपिटर आईपीओ की लिस्टिंग 32% प्रीमियम पर (Jupiter IPO Listing)
जैसा कि आज सभी निवेशक जिनके जुपिटर हॉस्पिटल आईपीओ अलॉट हुआ है वह सभी इस आईपीओ की लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी के साथ 9:45 पर जुपिटर हॉस्पिटल का आईपीओ एनएसई पर 32% प्रीमियम के साथ 973 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं इसी प्रकार जुपिटर हॉस्पिटल का आईपीओ बीएसई पर 30.65% प्रीमियम के साथ 960 पर लिस्ट हुआ। जुपिटर आईपीओ के एक लॉट में एनएसई के अनुसार 4760 रुपए का मुनाफा हुआ है जबकि बीएसई के अनुसार एक लॉट में 4500 हजार रुपए का मुनाफा हुआ है।
जुपिटर ब्रांड के अस्पताल को चलने वाली चेन जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल के आईपीओ को दमदार सब्सक्रिप्शन मिला था। यह आईपीओ यह आईपीओ अपने सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन 64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आज 18 सितंबर 2023 को इस शेयर ने मार्केट में एंट्री ले ली है और कंपनी इस आईपीओ के जरिए नए फ्रेश शेयर्स के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयर बेचेगी।
जुपिटर आईपीओ में अधिकतम मुनाफा 6900 रुपए
जुपिटर आईपीओ के शेयर की इश्यू प्राइस 735 रुपए के भाव पर रखी गई थी। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 960 रुपए पर एंट्री हुई है और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 973 रुपए हुई है। इस आईपीओ के लिस्ट होने के बाद भी इसके शेयरों में तेजी नहीं थम रही है और फिलहाल 11:00 बजे पर ये शेयर ₹1080 पर ट्रेड कर रहा है जो कि इसके इश्यू प्राइस से 50 फ़ीसदी अधिक है यानी कि निवेशकों को 50 परसेंट का प्रॉफिट हो रहा है। जिन निवेशकों ने शेयर लिस्ट होने के बाद थोड़ा इंतजार किया और शेयर्स को 1080 रुपए पर बेचा उन्हें एक लॉट में 6900 का मुनाफा हुआ है।
जुपिटर लाइफ के आईपीओ का विवरण
जुपिटर लाइफ लाइन का आईपीओ 869.08 करोड़ रुपए के लिए 6 सितंबर से 8 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ का ओवरऑल सब्सक्रिप्शन 64.8 गुना हुआ था इसमें से QIB का हिस्सा 181.8 9 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर का हिस्सा 36 गुना और रिटेलर निवेशकों का हिस्सा 8 गुना था। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 542 करोड रुपए के शेयर फ्रेश इश्यू किए और बाकी 327.08 करोड रुपए के ऑफर फॉर सेल शेयर इश्यू किए। नए शेयरों के जरिए कंपनी पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कॉरपोरेट खर्चे में करेगी।
जुपिटर लाइफ का कारोबार
जुपिटर लाइफ मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया में हेल्थ केयर के सेक्टर में अपना नाम बन चुकी है इस ब्रांड के हॉस्पिटल आपको ठाणे, मुंबई, इंदौर में देखने को मिल जाएंगे। मार्च 2023 तक कंपनी के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार कंपनी के पास 1198 बेड की व्यवस्था है। इन अस्पतालों में स्पेशलिस्ट फिजिशियन और सर्जन को मिलाकर के 1300 से अधिक डॉक्टर है। यदि हम कंपनी के फाइनेंशियल सेक्टर की बात करें तो 2021 में कंपनी को 2.3 करोड़ का नेट लॉस था कंपनी को अगले ही फाइनेंशियल ईयर 2022 में 51.13 करोड रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ और वित्त वर्ष 2023 में यह प्रॉफिट बढ़कर 72.91 करोड़ हो गया।
डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।
