यह झोटवाड़ा ओवर ब्रिज की लंबाई 2.26 किलोमीटर है जो की झोटवाड़ा पंचायत से अंबाबाड़ी तिराहे तक जाती है। इस ओवर ब्रिज के माध्यम से झोटवाड़ा, खातीपुरा, कालवाड़ रोड, सीकर रोड और वीकेआई में आने जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा।
चुनाव के चलते दो चरणों में उद्घाटन
चुनावी माहौल के चलते हुए इस झोटवाड़ा ओवरब्रिज का दो चरणों में उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक झोटवाड़ा थाने से चौमू पुलिया की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच में स्थित झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड को पुरानी झोटवाड़ा पुलिया से जोड़ा गया है और अंबाबाड़ी से निवारू रोड तक जाने वाले लोगों के लिए इस पुलिया का काम पूरा हो चुका है।
यह झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड की लोड टेस्टिंग की जा रही है। शुक्रवार से शुरू हुआ यह लोड टेस्ट शनिवार रात तक किया जाएगा। यह लोड टेस्ट डंपर की सहायता से किया जा रहा है जिसमें 104 टन वजन रखा गया है और उसे इस एलिवेटेड रोड पर चलाकर चेक किया जा रहा है। यह टेस्ट एमएनआईटी की एक्सपर्ट टीम की देखरेख में किया जा रहा है सूत्रों के अनुसार निवारू रोड से अंबाबाड़ी तक के निर्माण का उद्घाटन सरकार के द्वारा कुछ दिनों में किया जाने वाला है।

पंचायत समिति पर अधूरा पड़ा काम
अधिकारियों के मुताबिक, कालवाड़ रोड पंचायत समिति से लेकर दूध मिष्ठान भंडार झोटवाड़ा तक का कार्य अभी भी अधूरा है क्योंकि इस एरिया से जुड़े सभी जमीन संबंधी विवाद जून 2023 तक विलंबित थे जिन्हे जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में निपटा लिया गया। इसी प्रकार झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते का कार्य भी अधूरा है।
जेडीए के अधिकारियों के मुताबिक दोनों चरणों का काम पूरा होने के बाद झोटवाड़ा और ब्रिज पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और खातीपुरा से आने वाला ट्रैफिक झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड के जरिए विद्याधर नगर जा सकेगा। वही विद्याधर नगर से आने वाला ट्रैफिक पुराने ओवर ब्रिज से आएगा। इसी प्रकार झोटवाड़ा पंचायत समिति के सामने से वाहन एलिवेटेड रोड पर चढ़कर अंबाबाड़ी उतरेंगे और एक लेन सीकर रोड की तरफ जाने वालों के लिए नीचे उतारी गई है।
जैसा कि आप सभी को मालूम है राजस्थान में दिसंबर 2023 में चुनाव है और चुनाव के चलते सरकार इस ओवर ब्रिज का उद्घाटन करना चाहती है। इसीलिए यह फैसला लिया गया है कि इस एलिवेटेड रोड का उद्घाटन दो चरणों में किया जाए।
एक बार फिर से झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड के काम की डेडलाइन को सितंबर से बढ़ाकर नवंबर कर दिया गया है। साल 2018 में भाजपा सरकार के द्वारा जून में इस एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी। तब यह दावा किया गया था कि इस प्रोजेक्ट को 2 साल के भीतर पूरा कर दिया जाएगा परंतु यह प्रोजेक्ट 5 साल बाद भी अधूरा का अधूरा ही है। इस प्रोजेक्ट की डेड लाइन को अभी तक छह बार बदला जा चुका है और प्रोजेक्ट इंजीनियर के अनुसार अभी तक 90 फ़ीसदी काम हो चुका है। इस प्रोजेक्ट की ऐस्टीमेटेड कीमत 167 करोड रुपए बताई गई है।
झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड का 90% काम पूरा
जेडीए के अनुसार 2 साल में तकरीबन 40 फीसदी काम ही पूरा हो पाया था। इसके बाद जेडीए के अधिकारियों द्वारा छह बार इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन को बढ़ाया गया। और हाल की स्थिति के अनुसार अधिकारियों को कहना है कि झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड का काम 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है और इसे 2 महीने में पूरा कर दिया जाएगा।