Jaipur Storm Tin Roof Crushes Woman – जयपुर में शुक्रवार शाम को आई भयानक आंधी ने एक बड़ा हादसा कर दिया। तेज हवाओं के कारण एक मकान की टीनशेड की छत अचानक ढह गई, जिसके नीचे एक महिला दब गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जोरावर सिंह गेट पर हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को जोरावर सिंह गेट इलाके में तेज अंधड़ के कारण एक झुग्गी जैसे मकान की टीनशेड पूरी तरह टूटकर गिर गई। इस दौरान घर के अंदर मौजूद महिला मलबे के नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें – मैं उस शादी में नहीं रहना चाहता, अभिषेक का ऐश्वर्या पर खुलासा -ट्रोल्स को दिया जवाब
पुलिस ने दिखाई सूझबूझ
मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी थाने की चेतक टीम ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। टूटे बिजली के तारों के बीच भी पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए महिला को टीनशेड के नीचे से निकाला। काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
