DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: जयपुर में खौफनाक वारदात – पत्नी का गला रेता, फिर शव के पास बैठा रहा सारी रात, खुद को भी पहुंचाया घाव
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » जयपुर में खौफनाक वारदात – पत्नी का गला रेता, फिर शव के पास बैठा रहा सारी रात, खुद को भी पहुंचाया घाव
जयपुर न्यूज़राजस्थान

जयपुर में खौफनाक वारदात – पत्नी का गला रेता, फिर शव के पास बैठा रहा सारी रात, खुद को भी पहुंचाया घाव

Vishwas Sharma
Last updated: April 4, 2026 7:55 pm
Vishwas Sharma
Share
3 Min Read
Jaipur Murder News
Jaipur Murder News
SHARE

Jaipur Murder News – राजस्थान के जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बेरोजगार पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और फिर अपने गले पर भी वार कर आत्महत्या की कोशिश की। हैरान करने वाली बात यह है कि वह पूरी रात अपनी पत्नी की लाश के पास बैठा रहा।

Contents
  • कमरे में बिखरा खून, दीवारों पर लगे थे दाग
  • सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश
  • पुलिस ने घायल पति को किया गिरफ्तार
  • बेरोजगारी थी झगड़े की जड़?
  • दहेज का भी आरोप

कमरे में बिखरा खून, दीवारों पर लगे थे दाग

घटना शुक्रवार देर रात चाकसू थाना क्षेत्र के स्वामी का बास गांव की है। आरोपी पति रामवतार (25) और उसकी पत्नी सुनीता (25) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में रामवतार ने रसोई के चाकू से सुनीता पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। जान बचाने के लिए सुनीता भागने लगी, लेकिन तब तक कमरे की दीवारें और फर्श खून से लथपथ हो चुके थे।

सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

पत्नी को मारने के बाद रामवतार ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। फिर वह बुरी तरह घायल अवस्था में सारी रात अपनी पत्नी की लहूलुहान लाश के पास बैठा रहा। सुबह करीब 6 बजे जब घर के अन्य सदस्य उठे, तो गेट के पास सुनीता का शव और उसके पास बैठा रामवतार देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें – राघव चड्ढा का पलटवार – ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’, AAP पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने घायल पति को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही चाकसू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामवतार को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया गया।

बेरोजगारी थी झगड़े की जड़?

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रामवतार पिछले काफी समय से बेरोजगार था। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच तनाव रहता था। दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी, और रामवतार अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ गांव में ही रहता था।

दहेज का भी आरोप

मृतका सुनीता के भाई मुकेश ने पति रामवतार और उसके परिजनों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर से दिखाती है कि घरेलू कलह और मानसिक तनाव किस तरह से खौफनाक रूप ले सकता है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जयपुर के अजमेर रोड पर चल रहा ये फर्जी बैंक, 1 मिनट की बना देते है क्रेडिट कार्ड, स्टॉफ में लड़कियां भी शामिल
भक्तों के लिए बंद होने वाले हैं खाटूश्याम मंदिर के दर्शन. जानिए कब और क्या है वजह ?
जयपुर के प्राइवेट स्कूल में बदमाशों ने सचिव पर तान दी बंदूक, फीस ना मांगने की दी धमकी
जयपुर हाईवे से 8 साल का बच्चा किडनैप, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आया था परिवार
जयपुर में IPL के 4 धमाकेदार मैच! गिल-पंत, अक्षर अभिषेक को खेलते देखेंगे फैंस
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Raghav Chadha Fires Back राघव चड्ढा का पलटवार – ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’, AAP पर लगाए गंभीर आरोप
Next Article Trump Ultimatum to Iran Open Hormuz in 48 Hours or Face Hell ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम – 48 घंटे में हार्मुज़ खोलो या फिर… ‘नर्क’ की तैयारी रखो

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

Jaipur BRTS-1
राजस्थान

Jaipur News – जयपुर में ₹515 करोड़ का BRTS कॉरिडोर हटाने की तैयारी, जेडीए ने 40 करोड़ का खर्चा बताया

December 28, 2023
सातवीं कक्षा की छात्रा ने करी खुदकुशी
राजस्थान

सातवीं कक्षा की छात्रा ने करी खुदखुशी, कानोकान किसी को नहीं लगी कोई खबर

January 11, 2025
Nagaur Didwana MG ZS Electric Car Pulled By Bull
राजस्थान

आखिर नागौर के डीडवाना में नेताजी की इलेक्ट्रिक कार कैसे बनी एक बैलगाड़ी

December 31, 2024
Jaipur Police Encounter Gangster Legs in Sawai Madhopur Shootout
जयपुर न्यूज़राजस्थान

जयपुर पुलिस का सवाई माधोपुर में एनकाउंटर – बदमाश के पैर में लगीं तीन-चार गोलियाँ, साथी भी गिरफ्तार

April 3, 2026
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?