DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: जयपुर कोटा हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 नवयुवकों की गई जान 
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » जयपुर कोटा हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 नवयुवकों की गई जान 
राजस्थान

जयपुर कोटा हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 नवयुवकों की गई जान 

Vishwas Sharma
Last updated: January 6, 2025 12:00 pm
Vishwas Sharma
Share
3 Min Read
हाईवे पर देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा
हाईवे पर देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा
SHARE

Kota Jaipur Highway Road Accident: शनिवार 4 जनवरी  2025 को देर रात जयपुर कोटा हाईवे पर हुआ एक भीषण सड़क हादसा जिसमें दो नवयुवकों की मौके पर ही गई जान जबकि दो हुए गंभीर रूप से घायल. बताया जा रहा है कि हादसा रात्रि 3:00 बजे हुआ है. घटना कोटा जयपुर हाईवे के तालेड़ा थाना क्षेत्र की है.

Contents
  • जयपुर कोटा हाईवे पर खाना खाने गए थे युवक
  • जयपुर कोटा हाईवे पर पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ग्रामीण और राहगीरों ने दी सूचना
  • दोबारा बुलाया गया पुलिस को
  • साधारण परिवार से हैं मृतक

जयपुर कोटा हाईवे पर खाना खाने गए थे युवक

बताया जा रहा है कि चार नवयुवक शैलेंद्र कटारिया (24), दिव्यांशु मीणा (22), अमन शर्मा और शाहनवाज चारों दोस्त थे. चारों युवक रात्रि 12:00 बजे के करीब कोटा जयपुर हाईवे पर तालेड़ा के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे. वापस कोटा की तरफ लौटते वक्त रात्रि के 3:00 बजे राधिका रिसोर्ट के पास यह हादसा हुआ. 

जयपुर कोटा हाईवे पर पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर

चारों युवक सियाज कार में सवार थे जब जयपुर से तेजी से आ रही एक ट्रैवलर ने पीछे से उनकी कर पर जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सियाज कार पलटी खाते हुए पास के खेत में जा गिरी. ट्रैवलर में बैठी सवारियों को भी मामूली चोटे आई है, जबकि ट्रैवलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. 

ग्रामीण और राहगीरों ने दी सूचना

हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीर और ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी. क्षतिग्रस्त कार में शैलेंद्र कटारिया अमन शर्मा और शाहनवाज मिले जिन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल में एंबुलेंस द्वारा भिजवा दिया गया. इनमें से शैलेंद्र कटारिया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी शाहनवाज और अमन का अभी भी इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

दोबारा बुलाया गया पुलिस को

हादसे के 7 घंटे बाद रविवार सुबह 10:00 बजे ग्रामीणों की सूचना पर फिर से पुलिस को बुलाया गया क्योंकि इस बार घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियां में दिव्यांशु मीणा का शव प्राप्त हुआ जहां से उसे एमबीएस अस्पताल में भेज दिया गया. तालेड़ा थाना एएसआई देशराज गुर्जर नहीं बताया कि ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है. 

साधारण परिवार से हैं मृतक

शैलेंद्र कटारिया के बड़े भाई हिमांशु कटारिया ने बताया कि रात को शैलेंद्र खाना खाने निकला था और जब खबर आई तब उसका शव मिला. शैलेंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और उसे एक जॉब की तलाश थी. शैलेंद्र के पिता की मृत्यु हो चुकी है. अब घर में हिमांशु, उनकी पत्नी और माँ ही है. शैलेंद्र कोटा की जेपी कॉलोनी का निवासी था  जबकि दिव्यांशु कोटा की सरस्वती कॉलोनी का निवासी था. दिव्यांशु ने दसवीं तक पढ़ाई करी है और वह जयपुर में जॉब करता है. दिव्यांशु के भी पिता की मृत्यु हो चुकी है और  उसकी मां आंगनवाड़ी में नौकरी करती है.

राजस्थान में 317 DSP का हुआ ट्रांसफर, लंबे समय के बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी डाउनलोड करे
राजस्थान में अगले 48 घंटे पेट्रोल पंप बंद, सचिवालय पर करेंगे घेराव, हड़ताल जारी
Jaipur News – भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने देर रात रेड मार डाली, मचा हड़कंप
डूंगरपुर के घर में छुपाई एक करोड़ की गांजा, पुलिस आई, और ले गई सब कुछ 
जयपुर में 1 अप्रैल से टोल हुआ महंगा, अब अजमेर, दिल्ली, सीकर जाना हुआ महंगा
TAGGED:kota jaipur highwayroad accident
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article सीकर में चलेगा नगर परिषद का बुलडोजर वैध और अवैध पट्टों की लड़ाई के बीच सीकर में चलेगा नगर परिषद का बुलडोजर
Next Article RBI दे रहा है 80 हज़ार से ज्यादा सैलरी RBI दे रहा है जूनियर इंजीनियर को मौका, बेसिक और भत्ता समेत मिलेगी 80 हज़ार से ज्यादा सैलरी

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

Jaipur Police Head Constable Corruption Rs 5 Lakh for FIR Name Removal
जयपुर न्यूज़राजस्थान

जयपुर में भ्रष्टाचार का मामला – हेड कॉन्स्टेबल ने FIR से नाम हटाने के बदले मांगे 5 लाख, वकील ने 25 हज़ार में तय करवाई डील

April 3, 2026

जयपुर में 3kW सोलर पैनल लगाने की क्या है कीमत? आखिर कितनी मिलेगी सब्सिडी? आइए जानते है

March 10, 2024
Martyr Surendra Kumar Moga
राजस्थान

झुंझुनू का सुरेंद्र भारत-पाक युद्ध में हुआ शहीद, पत्नी गाल पकड़ कर बोली उठो; बेटी ने कहा पापा का बदला लूंगी

May 11, 2025
Painter Girls Smash Records! All 3 Score Over 95% in 10th - RBSE Topper
एजुकेशनराजस्थान

पेंटर भाइयों की तीनो बेटियों ने RBSE 10th के रिजल्ट में रचा इतिहास, 95% से ऊपर अंक

March 25, 2026
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?