JDA Govind Vihar Scheme – जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से हाल ही में तीन हाउसिंग स्कीम को लांच किया गया है। जिसमें गोविंद विहार, अटल विहार और पटेल नगर स्कीम शामिल है।आज 25 दिसंबर 2024 से गोविंद विहार आवासीय योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 रखी गई है।
जेडीसी आनंदी के द्वारा बताया गया कि जेडीए की इन 3 आवासीय योजना में कुल 756 प्लॉट है। इसमें से गोविंद विहार स्कीम में 202 प्लॉट है। यदि आप आवेदन प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो जेडीए की ऑफिशियल साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेडीए के जोन 10 के गोविंदपुरा रोपाड़ा में गोविंद विहार आवासीय योजना शुरू की गई। इस स्कीम के 202 प्लांट के लिए जेडीए की और से 18000 रुपए आरक्षित दर निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन पूरे होने के बाद 5 फरवरी 2025 को लॉटरी के माध्यम से अलॉटमेंट किए जाएंगे।
गोविंद विहार आवासीय योजना में 202 प्लॉट की साइज निम्न प्रकार है।
45 वर्ग मीटर के प्लॉट की संख्या – 34
46-75 वर्ग मीटर तक के प्लाट की संख्या – 55
121-220 वर्ग मीटर तक के प्लॉट की संख्या – 48
220 वर्ग मीटर से अधिक प्लॉट की संख्या – 65
जेडीए की ओर अटल विहार आवासीय योजना में 284 प्लॉट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 दिसंबर से 17 जनवरी तक रखी गई है। इसके बाद 29 जनवरी 2025 को अलॉटमेंट के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। अटल विहार आवासीय योजना कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में स्थित है।
यह भी पढ़ें – गिरते बाजार में बीते सप्ताह इन 5 शेयर्स ने दिया 65% तक का जबरदस्त रिटर्न
जेडीए की अटल विहार योजना में सबसे अधिक 284 प्लॉट है। इसके लिए आरक्षित दर ₹14000 निर्धारित की गई है। इस योजना में 45 वर्ग मीटर तक के प्लॉट के लिए आरक्षित दर का 50% और 46 से 75 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए आरक्षित दर का 80% रेट लागू होगी। 76 से 120 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए आरक्षित दर पर, 121 से 220 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए आरक्षित दर का 105% और इससे बड़ी साइज के प्लॉट के लिए आरक्षित दर का 110% रेट ली जाएगी।
इसके अलावा जेडीए ने पटेल नगर आवासीय योजना के जोन 10 में खोरी रोपाड़ा में विकसित की गई है। इस योजना में कुल 270 प्लॉट है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगी और इसकी लॉटरी का रिजल्ट 24 फरवरी को निकाला जाएगा। पटेल नगर आवासीय योजना में प्लॉट के लिए कीमत 18000 रुपए आरक्षित दर पर निर्धारित की गई है।
