Jaipur Gang Rape Case – जयपुर से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शाहपुरा से गैंगरेप की खबर आ रही है। जयपुर दिल्ली हाईवे पर स्थित एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने खुद के साथ हुए गैंगरेप की पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। सूत्रों के मुताबिक यह छात्रा झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है जो जयपुर में मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट बताई गई है।
सूत्रों के हवाले से पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया है। पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित ने 6 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक 164 के तहत महिला का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है अब पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें – भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने देर रात रेड मार डाली, मचा हड़कंप
