Jaipur Atal Vihar Yojana Lottery Result – जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लॉटरी का इंतजार शुरू हो गया है। जिनमें से एक आवासीय योजना की लॉटरी कल यानी की 14 फरवरी को खुलेगी। जेडीए ने कुछ समय पूर्व तीन आवासीय योजना के लिए आवेदन मांगे थे इनमें से अटल विहार आवासीय योजना के लिए लॉटरी का परिणाम 14 फरवरी 2025 को निकाला जाएगा। इसके अलावा जयपुर में गोविंद विहार आवासीय योजना की लॉटरी का परिणाम 20 फरवरी को और पटेल नगर आवासीय योजना की लॉटरी का परिणाम 24 फरवरी को निकाला जाएगा।
अटल विहार योजना एक नज़र में – Jaipur Atal Vihar Yojana Lottery Result
- योजना का नाम – अटल विहार आवासीय योजना
- कुल भूखंड –284
- आवेदन संख्या – 83,541
- लॉटरी की तारीख – 14 फरवरी 2025
- आरक्षित दर – 14 हज़ार रूपए प्रति वर्ग मीटर
यह भी पढ़ें – Income Tax Bill के ये नियम, कौन-कौन सी इनकम पर नहीं लगेगा टैक्स?
अटल विहार आवासीय योजना चक पीथावास उर्फ नारी का बास ग्राम में स्थित है।इस आवासीय योजना में पांच तरह के भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए थे।असफल आवेदकों को पंजीकरण राशि का रिफंड ईमित्र के माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के बैंक खाते में या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर जिस माध्यम से राशि प्राप्त हुई है उसी माध्यम से ऑनलाइन ही वापस कर दिया जाएगा।
