Iran Mehrabad Airport – पश्चिम एशिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, तेहरान स्थित मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला हुआ है। तस्वीरें साफ बता रही हैं कि एयरपोर्ट पर विमानों में आग लगी है और धुएं का गुबार उठ रहा है।
यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब इजरायली सेना ने ईरान में ‘बड़े पैमाने पर नए हमले’ शुरू करने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों और चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक, मेहराबाद एयरपोर्ट पर जलते हुए विमान और धुएं के गुबार देखे गए हैं।
शुक्रवार को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में एयरपोर्ट पर कई विमान खड़े दिखाई दे रहे थे। ईरान की सरकारी मीडिया ने भी माना है कि एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया गया है।
चश्मदीदों ने क्या कहा?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हमले में एयरपोर्ट के किन-किन हिस्सों को निशाना बनाया गया है, लेकिन चश्मदीदों का कहना है कि इस बार बमबारी पिछले हमलों के मुकाबले बहुत तेज थी।
यह भी पढ़ें – ईरान पर US की आखिरी चेतावनी, Doomsday मिसाइल टेस्ट किया – हिरोशिमा से ज्यादा तबाही
पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि इससे पहले 4 मार्च को भी इजरायली सेना ने इसी एयरपोर्ट को निशाना बनाया था। तब इजरायल ने दावा किया था कि उसके हमलों ने ईरान की उन डिफेंस और डिटेक्शन सिस्टम को खत्म कर दिया है जो इजरायली वायुसेना के लिए खतरा बने हुए थे।
अब देखना यह है कि इस नए हमले के बाद ईरान की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या यह तनाव और बढ़ने वाला है। फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।
