DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: ईरान-इजरायल जंग से फरीदाबाद में गैस सिलेंडर इतने दिन बाद बुक होंगे
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » ईरान-इजरायल जंग से फरीदाबाद में गैस सिलेंडर इतने दिन बाद बुक होंगे
फरीदाबादहरियाणा

ईरान-इजरायल जंग से फरीदाबाद में गैस सिलेंडर इतने दिन बाद बुक होंगे

Amit
Last updated: March 10, 2026 5:10 pm
Amit
Share
3 Min Read
Faridabad Gas Cylinder
Faridabad Gas Cylinder
SHARE

Faridabad Gas Cylinder – मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब आम आदमी की जेब और रसोई दोनों पर दिखने लगा है। ईरान-इजरायल संघर्ष की वजह से घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा है। अब आपको नया सिलेंडर लेने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Contents
  • क्यों बढ़ा इंतजार?
    • तीन दिन पहले बढ़े थे दाम
    • लोगों ने क्या कहा?
    • प्रशासन का बयान

फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल अब 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अगर आपने आज सिलेंडर बुक किया है तो अगला सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे।

क्यों बढ़ा इंतजार?

दरअसल, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए लोगों में डर का माहौल है। लोगों को गैस की कमी की आशंका है, इसलिए वे पहले से ही सिलेंडर बुक करा रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पहले एक एजेंसी पर रोजाना 500 सिलेंडर बुक होते थे, जो अब बढ़कर 800 हो गए हैं। इससे गैस एजेंसियों पर प्रेशर बढ़ गया है।

तीन दिन पहले बढ़े थे दाम

बता दें कि तीन दिन पहले ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ था। अब सिलेंडर 855 की जगह 915 रुपये का मिल रहा है। कीमत बढ़ने के बावजूद बुकिंग में कमी नहीं आई है।

जिले में करीब साढ़े सात लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या 50 हजार से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें – ट्रंप का धमाका: ईरान की तबाही का प्लान चीन को तोहफा!

लोगों ने क्या कहा?

सेक्टर 52 में रहने वाले नरेंद्र देव ने बताया, ‘पहले सिलेंडर बुक करने के दो-तीन दिन में मिल जाता था, लेकिन अब तीन दिन हो गए, अभी तक नहीं मिला।’ उन्होंने कहा कि घर में सिलेंडर भरा हुआ है, फिर भी डर के मारे पहले ही बुक करा लिया।

तिगांव की रहने वाली रजनी ने बताया कि जंग की वजह से उन्होंने पहले ही सिलेंडर बुक कर लिया था, जो चार दिन बाद जाकर मिला।

प्रशासन का बयान

फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर कविता सिंह परिहार ने कहा कि घरेलू गैस सप्लाई में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। सिर्फ बुकिंग का समय चार दिन बढ़ाया गया है, ताकि एजेंसियों पर बढ़े लोड को मैनेज किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे चिंता न करें और ब्लैक मार्केटिंग का शिकार न हों।

बाप-बेटे अगवा फिर चमत्कार, अपहरणकर्ताओं का एक्सीडेंट, गाड़ी क्रैश
Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByAmit
Follow:
मेरा नाम अमित कुशवाह है मैं पिछले 7 साल से शेयर बाजार से जुड़ी जानकारियों की अपडेट्स देने का प्रयास कर रहा हूं।मेरे इस 7 साल के अनुभव से में आपको यहां पर शेयर बाजार, आईपीओ, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करवाता रहूंगा।जिसके जरिए आप अपने फाइनेंशियल ज्ञान को बड़ा सकते है।
Previous Article Iran Destruction Plan ट्रंप का धमाका: ईरान की तबाही का प्लान चीन को तोहफा!
Next Article Commercial Gas Shortage गैस संकट से होटल हिल गए! चाय-कॉफी ही बचेगा अब मेन्यू में

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?