IPS Sujit Shankar – राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित एक कस्बा चौमू शहर है जिसके थाने में एसीपी पद पर तैनात आईपीएस सुजीत शंकर का 2 दिन पहले ट्रांसफर हो गया है इसलिए आईपीएस सुजीत शंकर का विदाई समारोह सोमवार को चौमू पुलिस थाने में मनाया गया।इस समारोह में थाना प्रभारी ने आईपीएस सुजीत शंकर का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
आईपीएस सुजीत शंकर ने इस विदाई समारोह में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुलिस का अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। निष्पक्ष तरीके से पुलिस के कार्य करने के तरीके को आगे बढ़ना चाहिए जिससे आमजन में विश्वास अपराधियों में डर वाले स्लोगन को चरितार्थ किया जा सके। वहीं दूसरी ओर थाने में आने वाले हर व्यक्ति से पुलिस को अच्छा व्यवहार करना चाहिए और परिवादी की समस्या को समझ कर इसका निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – GST फ्री हुई मारुति अर्टिगा को टक्कर देने वाली ये 7 सीटर कार, ₹1.5 लाख की सीधी बचत
सुजीत शंकर ने तकरीबन 4 महीने तक परिवीक्षा काल के दौरान एसीपी के पद पर चौमू में सेवाएं दी है।जो उन्हें हमेशा याद रहेगी।अब आईपीएस सुजीत शंकर का ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक के रूप में गंगापुर सिटी जिले में हो गया है जहां उन्हें पहली पोस्टिंग दी गई है। चौमू इलाके में लोगों ने आईपीएस सुजीत शंकर की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है।
