DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: IPL 2024 Auction Live – आखिर IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, जानें कौन कितने में बिका
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved

Home - क्रिकेट - IPL 2024 Auction Live – आखिर IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, जानें कौन कितने में बिका

क्रिकेट

IPL 2024 Auction Live – आखिर IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, जानें कौन कितने में बिका

Dharmendra Sharma
Last updated: December 6, 2024 12:11 pm
Dharmendra Sharma
Share
8 Min Read
IPL 2024 Auction Live
SHARE

IPL 2024 के लिए मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों के नाम शुरू हो गई है। आईपीएल की ऑक्शन को चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की स्पीच के बाद शुरू किया गया। इस आईपीएल 2024 के ऑक्शन की कमान पहली बार किसी महिला को दी जा रही है। मल्लिका सागर के द्वारा आईपीएल 2024 की कमान संभाली गई। आज आईपीएल 2024 की सबसे पहले बोली वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर लगाई गई है।पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस खिलाड़ी में दिलचस्पी दिखाई थी। बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के बाद, IPL 2024 की ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से कुल 333 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसमें 119 विदेशी खिलाडी और 214 भारतीय खिलाडी शामिल है।

Contents
  • रोवमैन पॉवेल को RR ने ₹7.4 करोड़ में खरीदा
  • हैरी ब्रुक को DC ने ₹4 करोड़ में खरीदा
  • ट्रेविस को SRH ने ₹6.8 करोड़ में खरीदा
  • वानिंदु हंसारंगा को SRH ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा
  • रचिन रविंद्र को CSK ने ₹1.8 करोड़ में खरीदा
  • शार्दुल ठाकुर को CSK ने ₹4 करोड़ में खरीदा
  • अज़मतुल्लाह उमरज़ई को GT ने ₹50 लाख में खरीदा
  • SRH ने पैट कमिंस को ₹20.5 करोड़ में खरीदा
  • गेराल्ड कोइट्जे को MI ने ₹5 करोड़ में खरीदा
  • हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने ₹11.75 करोड़ में खरीदा
  • KKR ने मिचेल स्टार्क को ₹24.75 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2024 की नीलामी में कुल 10 टीमों में 77 खिलाड़ियों को लिया जाएगा जिसमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए पहले से रिजर्व है।आईपीएल 2024 की टीमों में सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 30 करोड़ से भी अधिक का पर्स है। ऐसे में आपको बड़ी नीलामी देखने को मिल सकती है। क्या पता इस बार कोई खिलाड़ी 20 करोड़ का मार्क हासिल कर ले। यदि हम आईपीएल के इतिहास की बात करें तो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी से कारण है जो की ₹18.5 करोड़ रुपए में बिके थे।

रोवमैन पॉवेल को RR ने ₹7.4 करोड़ में खरीदा

अभी तक इस आईपीएल 2024 की नीलामी में रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है। वही साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो अनसोल्ड रहे हैं।जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।

हैरी ब्रुक को DC ने ₹4 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक जो पहले सेट में थे जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।हैरी ब्रुक के लिए दिल्ली कैपिटल ने बोली की शुरुआत करी और उसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी उनके लिए बोली लगाई परंतु अंत में दिल्ली कैपिटल ने 4 करोड रुपए में ब्रुक को खरीद लिया।आपको हम यह बता दें की हैरी ब्रुक जो कि पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे और एक शतक भी जड़ा था लेकिन बाकी मैचों में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही और वह फ्लॉप साबित हुए।

ट्रेविस को SRH ने ₹6.8 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड जिनकी बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए थी। ट्रेविस के लिए सबसे पहले बोली सनराइजर्स हैदराबाद में लगाई, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन पर बोली लगानी शुरू की। अंत में जब दोनों के बीच बिडिंग वार हुआ तो सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को 6.8 करोड़ रुपए में खरीद लिया था।

अभी तक भारत के वरुण नायर जिनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए और स्टीव स्मिथ जिनकी बेस प्राइस 2 करोड रुपए हैं अनसोल्ड रहे हैं। इस प्रकार मनीष पांडे को भी अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला है। इस तरह से पहले सेट के चार खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं और तीन विदेशी खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले हो गई है।

वानिंदु हंसारंगा को SRH ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा

दूसरे सेट के पहले बल्लेबाज के रूप में वानिंदु हंसारंगा पर बोली लगाई गई है।जिनका बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ रुपए है।वानिंदु हंसारंगा पर सबसे पहले बोली सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई जो की ₹1.5 करोड़ रुपए थी। जो कि उनकी बेस प्राइस ही थी और इसके साथ ही हंसारंगा को सनराइजर्स हैदराबाद में ₹1.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

रचिन रविंद्र को CSK ने ₹1.8 करोड़ में खरीदा

दूसरे सेट में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा सस्ते में खरीद लिया गया क्योंकि माना जा रहा था कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं यानी उनकी कीमत 10 करोड़ के आसपास की बताई जा रही थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रविंद्र को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीद लिया जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

शार्दुल ठाकुर को CSK ने ₹4 करोड़ में खरीदा

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा बोली लगाई गई जिनकी बेस प्राइस 2 करोड रुपए थी। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा 4 करोड रुपए में खरीद लिया गया।

अज़मतुल्लाह उमरज़ई को GT ने ₹50 लाख में खरीदा

अज़मतुल्लाह उमरज़ई जो की अफगानिस्तान के बल्लेबाज है।उन्हें गुजरात टाइटंस के द्वारा उनकी बेस प्राइस जो की ₹50 लाख रुपए थी। गुजरात टाइटंस के द्वारा उन्हें 50 लाख रुपए पर ही खरीदा गया है।

SRH ने पैट कमिंस को ₹20.5 करोड़ में खरीदा

पैट कमिंस जो कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान है उन पर आईपीएल 2024 में ऑक्शन के बीच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स बिडिंग करती दिखाई दी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड रुपए है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के द्वारा पैट कमिंस पर ₹4.8 करोड़ की बोली लगाई गई।कमिंस ने 128 T20 मैचों में 143 विकेट लिए है। चेन्नई सुपर किंग्स के हटने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को ₹20.5 करोड़ में खरीद लिया।

गेराल्ड कोइट्जे को MI ने ₹5 करोड़ में खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के द्वारा बोली लगाई गई।गेराल्ड की बेस प्राइस 2 करोड रुपए थी। इसके बाद गेराल्ड कोइट्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड रुपए में खरीदा।

हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने ₹11.75 करोड़ में खरीदा

हर्षल पटेल भारतीय गेंदबाज है जिनका बेस प्राइस 2 करोड रुपए हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के द्वारा लांच किया गया था। पंजाब किंग और गुजरात टाइटन के बीच में पटेल को लेकर बिडिंग की टक्कर देखने को मिली।उसके बाद पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल को ₹11.75 करोड रुपए में खरीदा।

KKR ने मिचेल स्टार्क को ₹24.75 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की भले ही 8 साल बाद आईपीएल में वापसी हुई हो परंतु हर कोई टीम उनको लेने के लिए बेताब है।मिचेल पर बिडिंग की शुरुआत दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस ने करी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मिचेल स्टार्क को लेकर जमकर बिडिंग हुई और ये बोली पैट कमिंस से भी आगे निकल गई।इसके बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा ₹24.75 करोड़ में खरीदा गया है।

AUS vs PAK – टेस्ट क्रिकेट में 500 ताबड़तोड़ विकेट लेने वाले गेंदबाज बने नाथन लियोन
आखिर कौन है ध्रुव जुरेल? कारगिल युद्ध के सिपाही का बेटा बन गया इंग्लैंड के लिए मुसीबत, जानिए कहानी
वर्ल्ड कप में कोहली के 50 वनडे सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे बाबर, पाकिस्तान के कामरान अकमल ने करी भविष्यवाणी
IPL 2024 Auction – आखिर दुबई में आईपीएल की नीलामी होने की क्या है वजह, यहां देख सकते है Live Streaming
India vs Bangladesh Live Score – बांग्लादेश ने भारत के लिए रखा 266 रनों का लक्ष्य
TAGGED:IPL 2024IPL 2024 Auction
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Techno Pova 5 Pro 5G अभी खरीदें 16GB रैम + 68W चार्जिंग वाला 5G का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत
Next Article Horoscope 2024 जानिए 28 दिसंबर से कौन सी राशियों का भाग्य पलटने वाला है, बुध और शुक्र किन राशियों में मचाएंगे धमाल,किसके जीवन में होगा मंगल ही मंगल

Latest News

GST Reform
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! GST कटौती के बाद ये 10 चीजें हुईं सस्ती, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा?
बिज़नेस
August 18, 2025
Nikhil Kamath invested 137 cr in goldi solar
137 करोड़ के साथ निखिल कामथ ने लगाई बड़ी बाजी! क्या यह सोलर स्टॉक बनेगा मल्टीबैगर?
फाइनेंस स्टॉक्स
August 18, 2025
LIC Bima Sakhi Yojana बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
एजुकेशन
June 24, 2025
Youtuber Jyoti Malhotra Case
ज्योति मल्होत्रा के पिता की कोर्ट पहुंचने पर बेटी से नहीं हो सकी मुलाकात, बोले किसी ने मुझे……
देश
May 23, 2025
Foreign policy Collapsed," says PM Modi Rahul Gandhi counters with 3 questions to Jaishankar
राहुल गांधी ने PM के बाद विदेश मंत्री जयशंकर हमला करते हुए पूछे 3 सवाल, ध्वस्त हो चुकी है विदेश नीति
देश
May 23, 2025
Don't make iPhones in India," Trump warns, or pay steep 25% duty
ट्रंप ने एप्पल के सीईओ को दी टैरिफ की धमकी, आईफोन भारत में नहीं अमेरिका में बनाइए है
बिज़नेस
May 23, 2025
RBSE 12th Board Toppers List
एन.के.स्कूल की काशवी शर्मा के 99% अंक, जयपुर की बेटियों ने मारी बाज़ी
एजुकेशन
May 22, 2025
SwaRail App
रेलवे ने लांच किया ‘SwaRail’ ऐप, ट्रेन की टिकट से लेकर ट्रेन स्टेटस तक सभी सेवाएं; शिकायत भी कर सकेंगे
टेक्नोलॉजी
May 20, 2025
RBSE Board Result 2025
RBSE 10th, 12th Result 2025 Live – राजस्थान 12th बोर्ड का के परिणाम की तारीख ही जारी, rajresults.nic.in पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
एजुकेशन
May 20, 2025
Travel Ban to Turkey & Azerbaijan
पाकिस्तान के “भाईजान” की भारत वाली दुकान अब होगी बंद, संकट में घिरे तुर्की और अज़रबैजान
देश
May 14, 2025

You Might also Like

Quinton De Kock
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका की World Cup सेमी फाइनल में 6 वी हार, Quinton de Kock ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास

November 17, 2023
क्रिकेटर की हुई हार्ट अटैक से मौत
स्पोर्ट्सक्रिकेट

पवेलियन लौट रहे इस क्रिकेटर की हुई हार्ट अटैक से मौत, सदमे में आया सम्पूर्ण खेल जगत 

January 5, 2025
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2024 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?