Big Billion Days V/s Amazon GIF Sale
Big Billion Days V/s Amazon GIF Sale का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि यह सेल 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाली है जिसका सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार था सभी लोग चाहते हैं कि हमें आईफोन मॉडल कम कीमत पर मिले इसलिए लोग इतने दिनों से इंतजार कर रहे है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन मॉडल को बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का अच्छा मौका मिलने वाला है इसका फायदा हमें केवल बिग बिलीयन डेज सेल में ही मिलेगा। कंपनी ने इनकी कीमतों पर से पर्दा उठा दिया है।
सबका फेमस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बिलीयन डेज सेल अगले सप्ताह शुरू होने वाली है इस सेल मे सभी प्रोडक्ट्स पर बहुत सारा डिस्काउंट मिलने वाला है लेकिन सभी की नजरे स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट पर है कंपनी रोज 7:00 बजे अलग-अलग ब्रांड की डील से पर्दा उठा रही है व रविवार की शाम को आईफोन 15 व आईफोन 14 की कीमतें सामने आई।
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सबकी नज़रें आईफोन 15 के ऊपर होगी क्योंकि सभी लोग आईफोन 15 को बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं इसलिए जैसे ही सेल 8 अक्टूबर को स्टार्ट होगी वैसे ही सारे iPhoneModel आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाएंगे। डिस्काउंट प्राइस पर आईफोन मॉडल लिमिटेड यूनिट्स सेल में उपलब्ध होंगे।आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट किन डिवाइसेज पर कितना डिस्काउंट देने वाला है।
आईफोन 12
फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग बिलियन सेल में आईफोन 12 की कीमत 32,999 होने वाली है वैसे यदि हम देखें तो आईफोन 12 की ऑफिशियल प्राइस 49,999 हैं और इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट द्वारा 38,999 पर डील प्राइस के रूप में लिस्ट किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर आपको आईफोन 12 32,999 में कैसे मिलेगा उसके लिए फ्लिपकार्ट द्वारा दो ऑफर चलाए जा रहे हैं यानी की जब आप आईफोन 12 फ्लिपकार्ट से खरीदने जाएंगे तो आपको क्रेडिट कार्ड पर ₹3000 का बैंक डिस्काउंट देखने को मिलेगा यह डिस्काउंट एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर देखने को मिल सकता है। अब जो कस्टमर अपना फोन एक्सचेंज ऑफर में देना चाहते हैं उन्हें ₹3000 का अलग से एक्सचेंज ऑफर का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। जिसके बाद यह फोन आपको 32,999 रुपए पर मिल पाएगा अन्यथा यह फोन सामान्य कस्टमर को 35,999 मिलेगा। जिस प्रकार आईफोन 12 को एप्पल द्वारा डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है उसी प्रकार यह 64GB वेरिएंट वाला आईफोन 12 35,999 में लेना एक घाटे का सौदा है इसे अच्छा आप कुछ पैसे मिलाकर आईफोन 13 128 जीबी वेरिएंट ले सकते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale में मिलेगा आईफोन 13
आईफोन 13
जैसा कि आप सभी लोगों को पता है इस बार कस्टमर में सबसे अधिक होड आईफोन 13 को खरीदने की लगी है और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के द्वारा आईफोन 13 की जो प्राइस रखी गई है वह भी काफी अमेजिंग है। इस बार एप्पल के द्वारा आईफोन 13 को अमेजॉन पर सेल किया जाएगा यानी कि हम यूं कहें अमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आपको आईफोन 13 एक आकर्षक प्राइस पर नजर आएगा। एप्पल द्वारा आईफोन 13 अपनी ऑफिशियल साइट पर 59,900 रुपए पर बेचा जा रहा है। इसीलिए अमेजॉन द्वारा आईफोन 13 की MRP 59900 रखी है। इसे यदि आप एसबीआई की क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको अधिकतम ₹1500 का डिस्काउंट दिया जाएगा और इसके साथ ही यदि आप कोई पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको ₹2500 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको 14 से 15000 रुपए का डील प्राइस का डिस्काउंट दिया जाएगा। उसके बाद आपको यह फोन 39,999 में देखने को मिल सकता है लेकिन बाकी सभी कस्टमर के लिए यह फोन 41,999 से 42,999 के बीच में सेल किया जाएगा।
आईफोन 14
इस बार फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान आईफोन 14 की कीमत 48,999 से लेकर 49,999 तक रह सकती है। और यह प्राइस आपको शुरुआत के 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देने वाली है उसके बाद आपको आईफोन 14 51,999 से 52,999 हजार रुपए में देखने को मिलेगा।
आईफोन 14 प्लस
आप फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान आईफोन 14 प्लस भी खरीद सकते हैं यदि आपका बजट ₹50000 से ज्यादा है तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सेल के दौरान आईफोन 14 प्लस आपको 57,999 से लेकर 59,999 के बीच देखने को मिलेगा और यदि आप इस फोन को इतनी कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आप एडवांस ₹2000 की टोकन मनी देकर भी इसको बुक करा सकते हैं।
