हुंडई की एसयूवी कार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड सितंबर माह में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री 65% लोगों ने इसकी SUV खरीदी
हुंडई की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार सितंबर माह में ब्रांड की कुल बिक्री में SUV ने 65% से अधिक का योगदान दिया है। जिसकी तुलना पहले से करें तो अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है हुंडई कंपनी प्रोडक्ट में लगातार बढ़ोतरी की मांग देख रही है जिसके कारण कंपनी का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन हो रहा है कंपनी ने देश भर में अपनी पहुंच बढा ली है।
हुंडई ने सितंबर में 71,614 कारों की खुदरा बिक्री के साथ अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। अब तक के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं यह कंपनी की स्थापना के बाद अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख का दावा है कि उसने घरेलू बाजार में 54241 यूनिट्स बेची और 17400 कारे विदेशी बाजार में बेची।
त्योहार सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद:-
हुंडई कंपनी ने दावा किया है कि एक माह की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री को देखते हुए लग रहा है कि त्योहार सीजन के चलते हुंडई की एसयूवी में ओर अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। जिसके चलते कंपनी को बहुत प्रॉफिट होगा हुंडई कंपनी ने बताया है कि उसे अपनी एक्स्टर एसयूवी के साथ असाधारण ग्राहक प्रतिक्रिया मिली है इसके अलावा हुंडई की अन्य SUV जैसे वेन्यू, क्रेटा, अल्काजार और टुक्सन ने भी ऑटो निर्माता को सितंबर 2023 में अपनी सबसे अच्छी मासिक बिक्री दर्ज करने में मदद की है कंपनी ने त्योहारी सीजन दौरान उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
घरेलू और निर्यात संख्या में इजाफा:-
हुंडई ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि घरेलू बाजार में उसने पिछले महीने 54241 यूनिट्स बेची ,जो सितंबर 2022 में रजिस्टर्ड 49700 की तुलना में 9.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2023 में ऑटो मेकर का निर्यात 28.87% बढ़कर 17400 यूनिट हो गया है जो 1 साल पहले इसी महीने में दर्ज की गई 13501यूनिट्स से ज्यादा है घरेलू और निर्यात दोनों संख्याओं को मिलाकर कुल बिक्री 13.35% से बढ़कर 71641 यूनिट हो गई है 2022 में समान माह में दर्ज की गई 63201 यूनिट से ज्यादा है।
